Pitbull Dog Attack: हरियाणा में कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं, सोनीपत के कुंडली की एक सोसाइटी में शुक्रवार को पिटबुल ने रेजिडेंट के संवेदनशील अंग के पास काट लिया। तभी आसपास के रेजिडेंट्स ने उन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए भर्ती कराया था। फिलहाल, उनकी हालत स्थिर है।
ये है पूरा मामला
रेजिडेंट सुखदर्शन का कहना है कि वह सुबह के वक्त सैर करने के बाद लिफ्ट से अपने घर पर जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने लिफ्ट का दरवाजा खोला, तभी एक रेजिडेंट के साथ आए उनके पिटबुल ने उन पर हमला कर दिया। उनके संवेदनशील अंग के पास काट खाया और उन्हें लहूलुहान कर दिया। इसके बाद आसपास के रेजिडेंट्स एकत्रित हो गए। परिजनों के आने के बाद उन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए ले जाया गया।
इसके बाद रेजिडेंट सुखदर्शन ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। बता दें कि पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उनकी मांग है कि रेजिडेंशियल कॉलोनियों में पिटबुल रखने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।
हरियाणा में पिटबुल डॉग को फावड़े से मारा
बीते दिनों पहले कैथल में गुहला में हांसी बुटाना नहर के पास पशु शेल्टर में एक युवक ने पिटबुल कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला। इस मामले की शिकायत एनजीओ चलाने वाली महिला ने की थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया। महिला ने बताया कि वह रब दे जीव एनजीओ चलाती है और पालतू पशु प्रेमी है।
NEET परीक्षा और छात्रों के आंदोलन को लेकर संसद में चल रहे विरोध के बीच…
आध्यात्मिक गुरु के रूप में चर्चित राधे मां ने लंबे समय बाद अपने जीवन, विवादों…
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी को लोकसभा के मौजूदा मॉनसून सत्र की शेष…
जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर स्थित अनंतनाग जिले में आतंकियों ने पुलिस बल को निशाना बनाया।…
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार के साथ बातचीत को लेकर अपना रुख स्पष्ट…
सप्ताह की शुरुआत से ही भारतीय शेयर बाजार दबाव में बना हुआ है। बुधवार को…