इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का सीजन इस समय पूरे रोमांच पर है और अब तक 22 मैच खेले जा चुके हैं। हर मैच में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है और कई नए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर सभी को चौंकाया है। स्टेडियम भी हर मैच में फुल नजर आ रहे हैं, जहां बड़ी संख्या में फैंस पहुंच रहे हैं।
वहीं, आजकल सोशल मीडिया का दौर है, ऐसे में कई फैंस मैच देखने के साथ-साथ फोटो और वीडियो भी बनाते हैं। खासकर रील्स बनाने का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। लेकिन इसी रील बनाने के चक्कर में एक लड़की को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा।
दरअसल, 11 अप्रैल को पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच के दौरान यह घटना हुई। यह मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह पीसीए स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें पंजाब किंग्स ने 6 विकेट से जीत हासिल की थी।
मैच खत्म होने के बाद एक महिला फैन स्टेडियम में रील बना रही थी। वह एक ट्रेंड फॉलो कर रही थी, जिसमें अंगूठी को हवा में उछालने का नाटक करना होता है। लेकिन रील बनाते समय उनके हाथ से अंगूठी सच में छूट गई और कहीं गिर गई। इसके बाद महिला और उनके साथ मौजूद लोग सीटों के नीचे और आसपास की जगह पर अंगूठी ढूंढने लगे, लेकिन काफी तलाश के बाद भी वह नहीं मिली। बताया जा रहा है कि उस अंगूठी की कीमत करीब 70 हजार रुपये थी।
महिला ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा कि उनका 70 हजार रुपये का नुकसान हो गया है और अभी तक अंगूठी नहीं मिली है। उन्होंने स्टेडियम के स्टाफ से भी मदद की अपील की है कि अगर किसी को अंगूठी मिले तो उन्हें वापस दिलाई जाए।
यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोगों को यह सीख भी दे रही है कि रील बनाने के चक्कर में कभी-कभी भारी नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
NEET परीक्षा और छात्रों के आंदोलन को लेकर संसद में चल रहे विरोध के बीच…
आध्यात्मिक गुरु के रूप में चर्चित राधे मां ने लंबे समय बाद अपने जीवन, विवादों…
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी को लोकसभा के मौजूदा मॉनसून सत्र की शेष…
जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर स्थित अनंतनाग जिले में आतंकियों ने पुलिस बल को निशाना बनाया।…
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार के साथ बातचीत को लेकर अपना रुख स्पष्ट…
सप्ताह की शुरुआत से ही भारतीय शेयर बाजार दबाव में बना हुआ है। बुधवार को…