स्पोर्ट्स

“मां के नाम हर अवॉर्ड्स”: कोहली की बातों ने जीता फैंस का दिल

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार 93 रनों की पारी खेली लेकिन विराट अपने 54वें ODI शतक से चूक गए। विराट की इस पारी ने भारतीय टीम को मैच जीताने में काफी मदद की। कोहली की इस शानदार पारी के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बता दें कि, कोहली वनडे इंटरनेशनल में 45वीं बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने हैं।

मैच के बाद कोहली ने बताया कि ये व्यक्तिगत ट्रॉफियां उनके लिए क्या मायने रखती हैं और कोहली ने जो कहा, फैन्स का दिल जीत लिया। कोहली ने कहा कि वह अपने सभी ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और अन्य व्यक्तिगत अवॉर्ड्स अपनी मां के पास भेज देते हैं।

कोहली ने कहा कि, ‘मैं सारी ट्रॉफियां गुरुग्राम में अपनी मां को भेज देता हूं। उन्हें ट्रॉफियां संभालकर रखना पसंद है। अगर मैं अपने पूरे सफर को पीछे मुड़कर देखूं, तो यह किसी सपने के सच होने जैसा है।’

कोहली आगे कहते है कि, ‘मुझे हमेशा अपनी क्षमताओं पर भरोसा था। यहां तक पहुंचने के लिए मैंने बहुत मेहनत की है। भगवान ने मुझे मेरी उम्मीदों से कहीं ज्यादा दिया है। मेरे दिल में बहुत कृतज्ञता है और मुझे अपने सफर पर गर्व है।’

बता दें कि, विराट ने अपने करियर में हमेशा टीम के लिए मैच विनर रहे है। उन्होंने अपनी पारी से कई बार टीम को मुश्किलों से निकाल कर जीत दिलाई है।

admin

Recent Posts

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

19 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

20 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

22 hours ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

23 hours ago

पुतिन ने दिया भारत का साथ, 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, भारत के पास सिर्फ 25 दिन का रिजर्व !

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्‍चे तेल आने का…

23 hours ago

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ?

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…

3 days ago