प्रदेश के रेवाड़ी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां नाबालिग लड़की से रेप और उसे प्रेगेंन्ट करने के आरोप में एक जूनियर हॉकी कोच को गिरफ्तार किया गया। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक जिले के एक गांव की 12वीं कक्षा की छात्रा ने शुक्रवार को खोल पुलिस स्टेशन में रेप की शिकायत दर्ज कराई।
पीड़िता लड़की ने बताया कि वह हॉकी खेलती है। चार महीने पहले एक जूनियर कोच उसे ट्रेनिंग स्टेडियम के बाथरूम में ले गया और फिर उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने आगे बताया कि वह प्रेग्नेंट हो गई थी और 5 जनवरी को उसका मिसकैरेज हो गया। तबीयत खराब होने पर परिवार वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
रेवाड़ी पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेस (POCSO) एक्ट और कानून की दूसरी संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई।
रेवाड़ी पुलिस के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि हमने आरोपी जूनियर कोच को गिरफ्तार कर लिया है। उसे शहर की कोर्ट में पेश करने के बाद हमने उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…