Uncategorized

RO-KO फैंस के लिए आई खुशखबरी ! फिर दिखेंगे मैदान में साथ, इस सीरीज का हुआ ऐलान

रोहित शर्मा और विराट कोहली (RO-KO) के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। बीसीसीआई ने सोमवार 2 मार्च को अफगानिस्तान के भारत दौरे के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। अफगानिस्तान की टीम भारत दौरे के दौरान एक टेस्ट और तीन वनडे मुकाबले खेलेगी।

बता दें कि, भारत और अफगानिस्तान के बीच इकलौता टेस्ट मैच 6 जून से शुरू होगा, जिसकी मेजबानी न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) करेगा। वहीं, इसके बाद तीन वनडे मुकाबले 14, 17 और 20 जून को खेले जाएंगे। पहला वनडे धर्मशाला, दूसरा वनडे लखनऊ और तीसरा वनडे चेन्नई में होगा।

वहीं, इस दौरे में कोई भी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला शामिल नहीं है क्योंकि वर्ल्ड कप के कुछ महीने बाद ही ये सीरीज आयोजित की जाएगी। बताए कि, 2027 विश्व कप से पहले तीन वनडे मैच काफी अहम माना जा रहा है। ये तीनों मुकाबले भारतीय टीम के लिए प्रयोग और संतुलन तलाशने का बेहतरीन मौका होंगे।

अनुभवी बल्लेबाजों में विराट कोहली और रोहित शर्मा भी इस सीरीज में खेलेंगे। रोहित-कोहली (ROKO) 2027 वर्ल्ड कप से पहले अपनी लय और फिटनेस बनाए रखने की कोशिश करेंगे।

अफगानिस्तान के भारत दौरे का शेड्यूल

टेस्ट मैच: 6 जून से, न्यू चंडीगढ़, सुबह 9.30 बजे
पहला वनडे- 14 जून, धर्मशाला, दोपहर 1:30 बजे
दूसरा वनडे- 17 जून, लखनऊ, दोपहर 1:30 बजे
तीसरा वनडे- 20 जून, चेन्नई, दोपहर 1:30 बजे

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago