देश

IMD ने जारी किया अलर्ट, दिल्ली में जारी रहेगा सर्दी का सितम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन में तेज धूप से कुछ राहत तो मिल रही है लेकिन सुबह और रात के समय तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबाकि रविवार को आयानगर इलाके में रात के समय न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो इस साल का सबसे कम तापमाम है।

वहीं दिल्ली के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया। बता दें कि, जब न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री नीचे गिर जाता है, तो इसे शीत लहर कहा जाता है । मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में इसी तरह की ठंड बनी रह सकती है।

बता दें कि, राजधानी दिल्ली में ठंड के साथ-साथ वायु प्रदूषण की दोहरी मार पड़ रही है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सोमवार सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 293 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है. यह शनिवार के AQI 291 की तुलना में मामूली बढ़ोतरी दर्शाता है।

 

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

5 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

6 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

6 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

6 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

6 hours ago