जम्मू-कश्मीर के कुपवाडा जिले के अंतर्गत नियंत्रण रेखा के पास सटे खुरमोर राजवार इलाके में सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी जिसके बाद एक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। वहीं, इस अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एक मुठभेड़ भी हुई लेकिन आतंकी घेराबंदी को तोड़कर भागने में सफल हुए। वहीं, ऐसी सूचना है कि, मुठभेड़ के दौरान एक सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गया है।
वहीं, एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, इलाके को घेर लिया गया है। 2-3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। जैसे ही आतंकियों के करीब सुरक्षाकर्मी पहुंचे तो उन्होंने फायरिंग खोल दी। इस ऑपरेशन के दौरान एक पुलिस जवान घायल हो गया है जिसका इलाज चल रहा है। इलाके को सील कर दिया गया है। ऑपेरशन को सफल सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…