कुपवाड़ा

जम्मू-कश्मीर के कुपवाडा जिले के अंतर्गत नियंत्रण रेखा के पास सटे खुरमोर राजवार इलाके में सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी जिसके बाद एक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। वहीं, इस अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एक मुठभेड़ भी हुई लेकिन आतंकी घेराबंदी को तोड़कर भागने में सफल हुए। वहीं, ऐसी सूचना है कि, मुठभेड़ के दौरान एक सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गया है।

वहीं, एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, इलाके को घेर लिया गया है। 2-3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। जैसे ही आतंकियों के करीब सुरक्षाकर्मी पहुंचे तो उन्होंने फायरिंग खोल दी। इस ऑपरेशन के दौरान एक पुलिस जवान घायल हो गया है जिसका इलाज चल रहा है। इलाके को सील कर दिया गया है। ऑपेरशन को सफल सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

ये भी पढ़ें:

Himachal Pradesh Budget 2025-26: कर्ज के बीच हिमाचल की जनता को कितनी उम्मीद ? अपना तीसरा बजट आज पेश करेंगें CM सुक्खू

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *