Dehradun: Swadeshi dominates markets: देहरादून में दीपावली पर बाजारों में छाया स्वदेशी
प्रकाश के पर्व दीपावली को लेकर बाजार सज चुके हैं…. हर तरफसजावटी रंग बिरंगी इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ ही पटाखे और मिठाइयों की दुकानें लगी हैं… वहीं…. लोगों का बाजारों में बढ़-चढ़कर खरीदारी करने का सिलसिला भी तेज हो गया है…. इस बार बाजार में स्वदेशी उत्पादों का बोलबाला भी बाजार में देखने को मिल रहा है…. दुकानदारों से लेकर खरीदारों में भी स्वदेशी उत्पादों को लेकर खासा उत्साह है….
आपको बता दें कि, दीपावली के त्योहार की धूम बाजारों में दिख रही है…. ये ही वजह है कि, दुकानदारों के चेहरे खिले हुए हैं…. आगामी 20 और 21 अक्टूबर को दीपावली का त्योहार है, लेकिन उससे पहले ही बाजारों में लोगों का हुजूम उमड़ गया है।
जैसे-जैसे दीपावली नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे बाजारों में खरीदारी करने आने वाले लोगों की तादाद भी बढ़ती जा रही है…. त्योहार से करीब डेढ़ से 2 महीने पहले ही व्यापारी अपनी तैयारियां पूरी कर लेते हैं…. ताकि, त्योहारी सीजन के दौरान लोगों की अलग-अलग डिमांडों को पूरा किया जा सके… ऐसे में ग्राहकों की पसंद के हिसाब से दुकानदारों ने अपने दुकानों में साजों सामान भर दिया है।
देहरादून के बाजारों में भी लोगों की काफी भीड़ देखी जा रही है. इस साल दिवाली से पहले केंद्र सरकार की ओर से जीएसटी स्लैब में किए गए बदलाव का असर भी बाजारों में देखा जा रहा है. जिसके तहत जीएसटी का स्लैब कम होने के चलते सामानों की कीमतों में कमी आई है।
इस वजह से भी लोग ज्यादा से ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं. इतना ही नहीं व्यापारी भी जीएसटी की दरों में हुए बदलाव से काफी खुश नजर आ रहे हैं… व्यापारियों का कहना है कि इस टैक्स स्लैब में किए गए बदलाव का फायदा न सिर्फ उन्हें मिल रहा है, बल्कि ग्राहकों को हो रहा है।
डिजिटलाइजेशन के इस दौर में ज्यादातर लोग अब ऑनलाइन शॉपिंग करना भी ज्यादा पसंद कर रहे हैं… ये ही वजह है कि, कुछ व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन शॉपिंग किए जाने की वजह से उनके व्यापार पर असर पड़ता है, लेकिन त्योहारी सीजन में लोग बाजार में पहुंचकर खरीदारी करते हैं।
इतना ही नहीं बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल के खुल जाने की वजह से भी छोटे दुकानदारों को इसका नुकसान उठाना पड़ रहा है… कुछ साल पहले जब देहरादून में बड़े शॉपिंग मॉल नहीं हुआ करते थे, उस दौरान लोग ज्यादातर खरीदारी बाजारों में जाकर करते थे, लेकिन शॉपिंग मॉल खुलने की वजह से अब लोग बाजारों में कम ही आना पसंद कर रहे हैं. जिसका असर छोटे दुकानदारों पर पड़ता भी दिखाई दे रहा है।
व्यापारियों ने कहा कि, पलटन बाजार समेत अन्य बाजारों में लोगों की काफी ज्यादा भीड़ उमड़ी हुई है… ज्यादातर लोग खाद्य पदार्थ के साथ ही पूजा के सामानों की खरीदारी कर रहे हैं, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक समेत अन्य चीजों की बिक्री बाजारों में काफी कम हो रही है।
कुछ व्यापारियों का कहना है कि बाजारों में दीपावनी के त्योहर की रौनक साफ देखी जा सकती है… ये ही वजह कि, दीपावली के त्योहार को देखते हुए 1 से 2 महीने पहले ही तैयारियां शुरू कर दी जाती है।
देहरादून के पलटन बाजार में पिछले 60 सालों से मोमबत्ती बनाने और बेचने का काम कर रही रश्मि ने बताया कि वर्तमान समय में लोगों का काफी ज्यादा रुझान देखने को मिल रहा है. लोग पर बढ़ चढ़कर मोमबत्ती की खरीदारी कर रहे हैं. खास बात ये है कि अलग-अलग कलर अलग-अलग खुशबू वाले मोमबत्ती की डिमांड लोगों में काफी ज्यादा देखी जा रही है।
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…
बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…
मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्चे तेल आने का…
HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…