Haryana: बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, 3 लाख तक के बिजली बिल वालों को मिलेगी राहत

हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं से जुड़ी समस्याओं जैसे गलत बिल, मीटर सिक्योरिटी, वोल्टेज की समस्या के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं होगी। बता दें कि, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को विश्वसनीय और निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निगम द्वारा अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

आपको बता दें कि, रोहतक जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर और रोहतक के उपभोक्ताओं के लिए सुनवाई कार्यवाही 16 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक राजीव गांधी विद्युत भवन, पॉवर हाउस रोहतक के कॉन्फ्रेंस हॉल में होगी। इस दौरान निगम के अधिकारी उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनकर तत्काल निस्तारण का प्रयास करेंगे।

इन मुद्दों पर होगी सुनवाई

बता दें कि, मंच पर बिजली बिल की गड़बड़ियों, गलत दरों, मीटर सिक्योरिटी, मीटर खराबी और वोल्टेज से जुड़े मामलों की सुनवाई होगी। हालांकि, बिजली चोरी, दुरुपयोग और दुर्घटनाओं से संबंधित मामलों पर यहां विचार नहीं होगा। उपभोक्ताओं को अपने विवाद प्रस्तुत करने से पहले पिछले छह महीनों के औसत बिल की राशि जमा करानी होगी।

निगम के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच रेगुलेशन 2.8.2 के अनुसार में 1 लाख रुपये से अधिक और 3 लाख रुपये तक की राशि के वित्तीय विवादों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करेगा।

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

48 seconds ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago