बिहार

BIHAR CHUNAV: बिहार चुनाव से पहले PK ने बनाई भ्रष्ट नेता की लिस्ट, PK की लिस्ट में 100 भ्रष्ट नेता और अधिकारी शामिल

BIHAR CHUNAV: बिहार चुनाव से पहले PK ने बनाई भ्रष्ट नेता की लिस्ट

बिहार में विधानसभा चुनाव (BIHAR CHUNAV) की तैयारियों के बीच जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर लगातार जनसभाएं और संवाद कार्यक्रम कर रहे हैं। प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी पार्टी की, योजनाओं का खाका पेश किया। पीके ने भ्रष्टाचार, शराबबंदी, शिक्षा, बेरोजगारी और राज्य की कानून व्यवस्था जैसे अहम मुद्दों पर सरकार को कठघरे में खड़ा किया

प्रशांत किशोर ने साफ-साफ कहा कि, विधानसभा चुनाव(BIHAR CHUNAV) में जन सुराज की सरकार बनती है, तो सबसे पहले भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एलान किया कि, सत्ता में आते ही एक हफ्ते के अंदर बिहार के 100 सबसे भ्रष्ट अफसरों और नेताओं को जेल भेजा जाएगा। उनके मुताबिक, ये कदम बिहार में साफ-सुथरा प्रशासन और पारदर्शी शासन व्यवस्था लागू करने की दिशा में पहला बड़ा प्रयास होगा।

पाली रोड पर एक निजी होटल में रोहतास के प्रबुद्ध जनों के साथ संवाद करते हुए प्रशांत किशोर ने राज्य में लागू शराबबंदी कानून की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि, बिहार में शराबबंदी एक दिखावा मात्र है। “ये एक फर्जी कानून बनकर रह गया है। शराब पर रोक का दावा किया जाता है, लेकिन असलियत ये है कि यहां शराब की होम डिलीवरी हो रही है

पीके ने आरोप लगाया कि शराबबंदी के कारण हर साल सरकार को 20 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है और ये पैसा भ्रष्ट अफसरों और नेताओं की जेब में जा रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि, अगर बिहार सरकार शराबबंदी कानून को सफल मानती है, तो इसे उत्तर प्रदेश जैसे अन्य राज्यों में भी लागू क्यों नहीं किया जाता ?

प्रशांत किशोर ने राज्य की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि, आधे से ज्यादा पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक कर्मचारी शराब और बालू माफियाओं से पैसे वसूलने में लगे हैं। उन्होंने दावा किया कि बिहार में कानून का शासन नहीं बल्कि भ्रष्टाचार और अपराधियों की सांठगांठ से राज्य चल रहा है।

जन संवाद के दौरान पीके ने बिहार में शिक्षा, बेरोजगारी और बढ़ते पलायन पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि, जब तक युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार नहीं मिलेगा, तब तक राज्य का विकास संभव नहीं है। प्रशांत किशोर का मानना है कि, बिहार के युवाओं को बाहर जाने के लिए मजबूर करने वाली नीतियों को बदलना होगा।

प्रशांत किशोर ने राज्य सरकार पर वित्तीय अनियमितताओं के भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि, कैग (CAG) की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार सरकार(BIHAR CHUNAV) के पास पिछले पांच वर्षों में खर्च हुए 70,000 करोड़ रुपये का कोई स्पष्ट हिसाब नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि, जब सरकार लगातार फंड की कमी का रोना रोती है, तो आखिर यह पैसा कहां खर्च हुआ?

प्रशांत किशोर इन दिनों ‘बिहार बदलाव यात्रा’ (BIHAR CHUNAV)पर हैं, वे राज्य के अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं इसका मकसद जनता के बीच जाकर संवाद स्थापित करना और जमीनी मुद्दों को समझना है। रोहतास में आयोजित कार्यक्रम भी इसी यात्रा का हिस्सा था।

बिहार में विधानसभा चुनाव(BIHAR CHUNAV) भले ही कुछ महीनों दूर हों, लेकिन प्रशांत किशोर ने अभी से चुनावी मोर्चा खोल दिया है। भ्रष्टाचार, शराबबंदी और शिक्षा जैसे ज्वलंत मुद्दों पर उनके तीखे सवालों और वादों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। अब देखना होगा कि, जनता उनके इन वादों पर कितना भरोसा जताती है।

आगे पढ़े: लड़कियों पर बयान देकर घिरे कथावाचक अनिरूद्धाचार्य, खुशबू पाटनी ने कथावचक के खिलाफ शेयर की वीडियो, कहा- “ऐसे लोगों का तो मैं मुंह तोड़ दूं, मंच मिलना गलत”

Nisha Sharma

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

43 minutes ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 hour ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

2 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

3 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

23 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

24 hours ago