मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कुरुक्षेत्र दौरा, संगमेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा

CHANNEL4 NEWS INDIA


हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र के दौरे पर रहे। अपने दौरे की शुरुआत सीएम सैनी ने संगमेश्वर महादेव मंदिर, अरुणाय में पूजा-अर्चना के साथ की। यहां वे मुख्य यजमान के रूप में विशेष पूजा में शामिल हुए और महादेव का जल व दूध से जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि वे जब भी फुर्सत पाते हैं, अपने विधानसभा क्षेत्र में आकर लोगों से मिलते हैं। उन्होंने बताया कि वो पूरी तरह कुरुक्षेत्र जिले के लिए समर्पित रहेंगे। उन्होंने संगमेश्वर महादेव मंदिर में पूजा कर राज्य की जनता की भलाई के लिए कामना की।मुख्यमंत्री सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि, “मोदी जी ने पूरी दुनिया में भारत का डंका बजा दिया है। उनके नेतृत्व में देश 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से चौथे नंबर तक पहुंच चुका है। भारत का मान-सम्मान दुनिया भर में बढ़ा है।”  उन्होंने यह भी कहा किऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर विपक्ष का झूठा प्रचार अब लोगों के सामने आ चुका है। देश-विदेश में हर कोई नरेंद्र मोदी को पसंद करता है, लेकिन कुछ विपक्षी दल शायद जनता की भावनाओं को समझ ही नहीं पा रहे हैं।

मुख्यमंत्री सैनी ने की मंदिर में पूजा

मंदिर में पूजा के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी अपने विधानसभा क्षेत्र के 8 गांवों के दौरे पर निकले। उन्होंने सबसे पहले डंगाली गांव में पहुंचकर वहां के लोगों से मुलाकात की, जहां ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद वे बाबैन खंड के अन्य गांवों  बीड़ कालवा, धनानी, गुढ़ी, जोगी माजरा, बकाली और निवारसी  का दौरा किया। हर गांव में वे ग्रामीणों से मिले, उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिया। अपने दौरे की जानकारी सीएम सैनी ने ट्वीट कर दी औक कहा कि कुरुक्षेत्र दौरे के दौरान आज गांव ठोल और जंधेड़ी पहुंचकर क्षेत्र के अपने परिवारजनों से आत्मीय भेंट की व उनकी समस्याएं सुनीं। जब भी अवसर मिलता है, मैं कुरुक्षेत्र की जनता के बीच पहुँचने का प्रयास करता हूं। यहां आकर मैं केवल मुख्यमंत्री नहीं बल्कि एक साधारण ग्रामीण बेटे की तरह खुद को महसूस करता हूं।

सीएम सैनी ने किया कई गांवों का दौरा

एक और ट्वीट में सीएम सैनी ने लिखा आज धर्मनगरी कुरुक्षेत्र दौरे पर ढंगाली और डीग गाँव के परिवारजनों द्वारा किए गए स्नेहपूर्ण स्वागत एवं अभिनंदन के लिए हृदय से आभार। इस अवसर पर स्थानीय निवासियों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समाधान हेतु दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के इस दौरे को उनके जनसंवाद अभियान का हिस्सा माना जा रहा है, जिससे वे अपने क्षेत्र की जनता के सीधे संपर्क में रहकर शासन और विकास योजनाओं को जमीनी स्तर तक ले जाना चाहते हैं।

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago