Categories: मनोरंजन

अरबाज खान से सलमान पर पूछा सवाल तो बिगड़ा माहौल, जवाब दिए बिना पैपराजी से चले गए एक्टर

हाल ही में शुक्रवार, 2 अक्टूबर को मुंबई में एक इवेंट के दौरान एक्टर अरबाज खान 'द वेस्टिन मुंबई पवई लेक' में फोटोग्राफर्स से मिले. लेकिन माहौल तब अजीब हो गया जब एक पैपराजी ने उनसे उनके भाई, एक्टर सलमान खान के बारे में सवाल पूछा. जिससे अरबाज काफी चिढ़ गए.

दरअसल पैपराजी ने अरबाज से 'बिग बॉस 20' पर ट्रोलर्स को लेकर सलमान की हालिया टिप्पणियों के बारे में पूछा. अरबाज़ ने सवाल का जवाब देने से बचने की कोशिश की और जल्दी से 'एक्सक्यूज़ मी… थैंक यू, थैंक यू' कहा और फोटोग्राफर्स के पास से चले गए.

हालांकि, बातचीत यहीं खत्म नहीं हुई. बाद में अरबाज मुड़े और पैपराजी से पूछा, 'क्या यह ज्वेलरी से जुड़ा था? क्या वह सवाल आज के इवेंट से जुड़ा था?' इससे पता चलता है कि शायद उन्हें इवेंट से जुड़े सवालों की उम्मीद थी.

अभी तक कोई सफाई नहीं
इस छोटी सी बातचीत ने लोगों का ध्यान खींचा है. अरबाज के रिएक्शन से यह जानने की एक्साइटमेंट बढ़ गई है कि उन्होंने सलमान से जुड़े सवाल का जवाब क्यों नहीं दिया. अभी तक अरबाज की तरफ से वहां से चले जाने के फैसले या उनके रिएक्शन के पीछे किसी खास वजह के बारे में कोई सफाई नहीं दी गई है.

सलमान ने क्या कहा था?
बीते दिनों बिग बॉस 20 में सलमान खान ने पैपराजी के काम करने के तरीके और उनकी मानसिकता पर कड़ा एतराज जताया था. उन्होंने कहा कि गाड़ियों से उतरते-बैठते वक्त एक्ट्रेसेस के गलत एंगल से फोटो-वीडियो लिए जाते हैं, जिन्हें कोई भी महिला पसंद नहीं करती.  उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे लोगों को मीडिया कार्ड किसने दिए हैं और इनकी मानसिकता आखिर क्या है?
 
वर्क फ्रंट
एक्टर आखिरी बार 'बिहू अटैक' में दिखे थे, जिसे सुजाद इकबाल खान ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में देव मेनारिया, डेज़ी शाह, राहुल देव, रजा मुराद, युक्ति कपूर, हितेन तेजवानी, मीर सरवर, डिम्पू बरुआ और एमी मिसोबाह ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं.

59 साल के अरबाज ने 24 दिसंबर 2023 को मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान (36) से शादी की थी. इस कपल के घर 5 अक्टूबर 2025 को बेटी सिपाारा खान का जन्म हुआ. इससे पहले अरबाज की शादी मलाइका अरोड़ा से हुई थी, जो 1998 से 2017 तक चली. इस पूर्व कपल का एक बेटा है, अरहान खान.
 

News Desk

Recent Posts

शनि नक्षत्र परिवर्तन से इन 5 राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए पूरी जानकारी

ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्म और न्याय से जोड़कर देखा जाता है। माना…

58 minutes ago

बिग बॉस के बाद फिर ठेले पर लौटीं वड़ा पाव गर्ल, लोगों ने उड़ाई खिल्ली

सोशल मीडिया से पहचान बनाने वाली चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर अपने पुराने काम की…

1 hour ago

Flydubai केस में थ्री-लेयर सुरक्षा पर सवाल, ओमान-UAE और इजरायल की बड़ी चूक आई सामने

 नई दिल्ली फ्लाईदुबई फ्लाइट 1073 में जो कुछ हुआ, उसकी शुरुआत कॉकपिट के अंदर नहीं…

1 hour ago

मिशिगन से काशी पहुंचे जैक्सन, चाचा की अस्थियां गंगा में विसर्जित

वाराणसी की धार्मिक और आध्यात्मिक पहचान दुनियाभर के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है।…

2 hours ago

भारत-वेस्टइंडीज T20 का जबरदस्त क्रेज, टिकट के लिए रातभर रांची स्टेडियम के बाहर डटे हजारों फैन्स

 रांची भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 6 अक्टूबर (मंगलवार) से…

2 hours ago

होर्मुज संकट से दुनिया पर खाद्य संकट का खतरा, क्या बोली वित्त मंत्री ?

दुनिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और समुद्री मार्गों में आ रही रुकावटों को लेकर भारत…

2 hours ago