Categories: विदेश

बांग्लादेश में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के घर पर आगजनी और कई जिलों में बम धमाके

ढाका
बांग्लादेश एक बार फिर राजनीतिक हिंसा और आगजनी की चपेट में आ गया है. पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रतिबंधित पार्टी अवामी लीग के बुलाए गए 'लॉकडाउन' से ठीक पहले देशभर में भारी बवाल मच गया है. राजधानी ढाका में कई देसी बमों के धमाके हुए। 

पिछले दो दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों- सिलहट, राजशाही, बारीसाल और फरीदपुर में यूनुस के 'ग्रामीण बैंक' की कई शाखाओं में भी आगजनी की गई है. चटगांव के पांचलाइस इलाके में अंतरिम सरकार के पूर्व प्रमुख मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। 

वहीं, अखबारों की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री तारिक रहमान की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के कार्यकर्ताओं ने रातभर में ढाका स्थित अवामी लीग के दो नेताओं के घरों पर हमला किया और आग लगा दी। 

कई जिलों में बम धमाके, कई नेताओं की मौत
देश के 64 प्रशासनिक जिलों में से 28 में दर्जनों देसी बम फटे हैं और कई गाड़ियों को फूंक दिया गया है. अब तक हुई हिंसा में ढाका में कम से कम चार लोग घायल हुए हैं. पश्चिमी नराइल जिले में भी बीएनपी के मार्च पर अवामी लीग कार्यकर्ताओं के हमले में सत्तारूढ़ दल के दो स्थानीय नेता मारे गए. फरीदपुर और पिरोजपुर में एक बीएनपी नेता और एक परिवहन कर्मी की मौत हुई है। 

हसीना की वापसी के ऐलान से भड़की आग
अवामी लीग ने ये लॉकडाउन पिछले साल एक विशेष न्यायाधिकरण (ट्रिब्यूनल) के शेख हसीना को मानवता के खिलाफ अपराधों के मामले में गैर-मौजूदगी में दी गई मौत की सजा की बरसी पर बुलाया है. हसीना 5 अगस्त 2024 को छात्र आंदोलन ('जुलाई विद्रोह') के बाद सत्ता से बेदखल होकर भारत में रह रही हैं। 

इस महीने की शुरुआत में हसीना ने मौत की सजा के बावजूद किसी भी कीमत पर दिसंबर में बांग्लादेश लौटने का ऐलान किया था. इसके बाद से ही तनाव बढ़ गया है. मंगलवार को उनके गृहनगर तुंगीपारा में करीब 30 संदिग्ध समर्थकों की गिरफ्तारी के बाद सैकड़ों लोगों ने पुलिस स्टेशन घेर लिया था, जिसके चलते पुलिस को थाना खाली करना पड़ा। 

बुधवार रात प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने अवामी लीग को 'आतंकवादी संगठन' और 'पराजित फासीवादी ताकत' बताते हुए लोकतांत्रिक ताकतों से एकजुट होने की अपील की. मंगलवार रात संसद में रहमान ने कहा, 'आइए 2024 की भावना के साथ एक बार फिर एकजुट हों, जब हमने निरंकुश ताकतों को देश से बाहर खदेड़ा था और उनकी निर्णायक हार तय करें। '

'द डेली स्टार' के मुताबिक, उन्होंने सांसदों से सिर्फ सरकारी मशीनरी पर निर्भर न रहकर सड़कों पर उतरने को कहा है। 

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पूर्व शिक्षा मंत्री गिरफ्तार
हालात को काबू करने के लिए हसीना के जन्मस्थान गोपालगंज सहित संवेदनशील जिलों में अर्धसैनिक बल 'बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश' के हजारों जवान तैनात किए गए हैं. पुलिस ने 24 घंटे के अभियान में अकेले ढाका से 565 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें हसीना कैबिनेट के पूर्व शिक्षा मंत्री नुरुल इस्लाम नाहिद भी शामिल हैं। 

गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने ऑडियो और वीडियो सबूतों के आधार पर उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। 

बता दें कि 2024 में हसीना सरकार गिरने के बाद यूनुस के कार्यकाल में अवामी लीग पर बैन लगा दिया गया था और संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के धानमंडी स्थित आवास और 1971 मुक्ति संग्राम के स्मारकों को तबाह कर दिया गया था. अब वही हिंसा एक नए रूप में पूरे देश को झुलसा रही है। 

News Desk

Recent Posts

कारों के बाद अब इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में उतरेगी VinFast, भारत में लॉन्च करेगी 3 नए मॉडल

मुंबई  भारतीय बाजार में कार लॉन्च करने के बाद अब विनफास्ट (VinFast) दूसरे सेगमेंट में…

14 hours ago

युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने

    इंदौर भारतीय टीम से बाहर चल रहे लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल का जलवा बरकरार…

14 hours ago

बेबी डिफेंडर की जल्द होगी एंट्री, इलेक्ट्रिक अवतार में आएगी Land Rover की नई SUV

मुंबई  Defender का नाम सुनते ही दिमाग में पहाड़, एडवेंचर, पावरफुल इंजन और ऐसी SUV…

15 hours ago

Nvidia की बल्ले-बल्ले! पहली बार 100 अरब डॉलर के पार पहुंचा कंपनी का रेवेन्यू

 नई दिल्ली  अमेरिकन टेक्नोलॉजी कंपनी एनवीडिया (Nvidia) ने अपने तिमाही नतीजों से शेयर मार्केट की…

15 hours ago

पूर्व CM की पत्नी की राजनीति में एंट्री के संकेत, अशोकनगर में सरकार पर साधा निशाना

भोपाल  मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी ने सक्रिय राजनीति में…

16 hours ago

ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए बड़ा बदलाव, 1 जनवरी 2027 से बदलेंगे नियम

मुंबई  अगर आप Amazon, Flipkart या किसी दूसरे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से अक्सर ऑनलाइन शॉपिंग करते…

16 hours ago