शाई होप का ऐतिहासिक शतक; वेस्टइंडीज ने न्यू चंडीगढ़ वनडे में 352 रनों का लक्ष्य हासिल कर रचा इतिहास

नई दिल्ली
न्यू चंडीगढ़ के पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने इतिहास रच दिया। होप की 143 गेंदों में 162 रनों की नाबाद और जुझारू पारी की बदौलत कैरेबियाई टीम ने 352 रनों के विशाल लक्ष्य को 48.2 ओवरों में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस यादगार जीत के साथ वेस्टइंडीज ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप होने से खुद को बचा लिया।

वेस्टइंडीज क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज
न्यू चंडीगढ़ में मिली यह जीत कैरेबियाई क्रिकेट के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई है। वेस्टइंडीज ने अपने 907 वनडे मैचों के लंबे इतिहास में पहली बार 350 से अधिक रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक चेज किया है। इससे पहले वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा सफल रन चेज 328 रनों का था जो उन्होंने साल 2019 में आयरलैंड के खिलाफ डबलिन में हासिल किया था। यह कुल छठा मौका है जब कैरेबियाई टीम ने 300 या उससे अधिक का स्कोर सफलता के साथ चेज किया है।

भारतीय टीम के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
वेस्टइंडीज के लिए जहां यह मुकाबला ऐतिहासिक खुशियां लेकर आया, वहीं भारतीय टीम के लिए यह हार बेहद निराशाजनक रही। भारतीय वनडे क्रिकेट इतिहास में यह सिर्फ तीसरा मौका है जब टीम इंडिया 350 से ज्यादा रन बनाने के बावजूद अपने स्कोर का बचाव करने में नाकाम रही। भारतीय गेंदबाज बोर्ड पर एक विशाल स्कोर लगे होने के बाद भी विरोधी बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुए।

भारतीय गेंदबाजों का लचर प्रदर्शन
भारतीय आक्रमण की बात करें तो मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव और नमन धीर ने 1-1 विकेट जरूर चटकाए लेकिन वे पूरी पारी के दौरान कप्तान शाई होप को रोकने का कोई तोड़ नहीं निकाल सके। ओपनिंग करने उतरे शाई होप अंत तक क्रीज पर खूंटा गाड़कर डटे रहे और अकेले दम पर मैच का पासा पलट दिया। उनकी इस मैच जिताऊ पारी ने दोनों टीमों के बीच का अंतर साफ तौर पर तय कर दिया।

 

News Desk

Recent Posts

तमिलनाडु में सियासी घमासान तेज, विजय ने स्टालिन पर लगाए महिला उम्मीदवार पर अभद्र टिप्पणी के आरोप

चेन्नई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने डीएमके प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर…

21 minutes ago

एशियन गेम्स 2026: स्टार शूटर नीरू ढांडा बनीं समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक

नई दिल्ली जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत का…

50 minutes ago

भारत की माइक्रो मिसाइल ‘ज्वाला’ की तैयारी तेज, दो रॉकेट मोटर्स का टेस्ट सफल

 नई दिल्ली भारत की निजी रक्षा कंपनी आईजी डिफेंस ने अपने ज्वाला माइक्रो-मिसाइल कार्यक्रम के…

1 hour ago

अरबाज खान से सलमान पर पूछा सवाल तो बिगड़ा माहौल, जवाब दिए बिना पैपराजी से चले गए एक्टर

हाल ही में शुक्रवार, 2 अक्टूबर को मुंबई में एक इवेंट के दौरान एक्टर अरबाज…

2 hours ago

6 अक्टूबर को ऑटो सेक्टर में महालॉन्च, एक ही दिन 6 गाड़ियां होंगी लॉन्च

 नई दिल्ली अक्टूबर का महीना लॉन्चेज के भरा होने वाला है. इस महीने कई बाइक…

2 hours ago

रूसी सेना से भारतीय नागरिकों की वापसी तेज, 140 की घर वापसी; 55 अभी भी फंसे

नई दिल्ली  भारत-रूस के बीच सलाहकार समिति की बैठक हुई है। इस बैठक के बाद…

2 hours ago