देश

नाना पाटेकर के वो आखिरी पल की कहानी, 45 मिनट तक CPR और देर रात दोस्त को वो मैसेज

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे। 8 अक्टूबर गुरुवार की सुबह गोवा स्थित घर पर दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। 75 साल की उम्र में नाना ने आखिरी सांस ली। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ गोवा में ही किया जाएगा।

बताए कि, नाना पाटेकर शहर की चकाचौंध और आवोहवा से दूर अपने गांव के लोगों के बीच ही रहते थे और उन्हें अपने गांव से ज्यादा लगाव था। मिली जानकारी के मुताबिक नाना पाटेकर को तड़के 4:30 के आस-पास बेसुध हालत में गोवा के मणिपाल हॉस्पिटल में लाया गया था।

नाना पाटेकर को बचाने के लिए 45 से एक घंटे तक CPR दिया गया। उन्हें बचाने की हर कोशइश की गई लेकिन नाना को नहीं बचाया जा सका। हॉस्पिटल के ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट के चीफ डॉ. शेखर साल्कर ने बताया कि नाना पाटेकर की मृत्य घर पर ही हो चुकी थी। वहीं अस्पताल में भी उन्हें सुबह 5:30 बजे के लगभग मृत घोषित कर दिया गया. उन्होंने कहा कि एक मेडिको-लीगल केस (MLC) दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि, नाना पाटेकर को रात में जब अचानक बेचैनी और घबराहट महसूस हुई तो उन्होंने लगभग 2:30 बजे अपने किसी दोस्त को फोन पर एक संदेश भेजा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है लेकिन देर रात होने के चलते वह दोस्त नाना का मैसेज उस समय नहीं देख सका। नाना पाटेकर की हालत लगातार बिगड़ रही थी और शरीर बेजान पड़ रहा था। लगभग 4 बजे तक सीने में तेज दर्द और पसीने के साथ नाना पाटेकर की तबियत गंभीर रूप से खराब होती चली गई और उन्हें तेज पसीना आ रहा था। नाना पाटेकर धीरे-धीरे बेहोश होने लगे जिसके बाद किसी केयर टेकर ने उनकी मदद की और उन्हें एम्बुलेंस से 4:20 या 4:30 बजे के करीब अस्पताल लाया गया।

नाना पाटेकर को न सिर्फ एक उम्दा अभिनेता बल्कि एक शानदार व्यक्तित्व और समाजसेवक के तौर पर भी याद किया जा रहा। नाना पाटेकर ने कई लोगों की मदद की। वह अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा लोगों की मदद में लगा देते थे।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

राजस्थान में अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 17 हजार से ज्यादा ठिकानों पर दबिश और 7,744 गिरफ्तार

जयपुर: राजस्थान में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस…

33 minutes ago

देश के कोने-कोने तक पहुंची 5G कनेक्टिविटी, पीएम मोदी बोले- पहले डिजिटल डिवाइड थी बड़ी चुनौती

 नई दिल्ली इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया. IMC…

46 minutes ago

राजस्थान में रबी की बुआई से पहले खाद की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, 24 FIR और 118 लाइसेंस निलंबित

जयपुर: राजस्थान में रबी सीजन की बुआई से पहले किसानों को पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण खाद…

58 minutes ago

राजस्थान में मौसम बदलेगा! 10 से 12 अक्टूबर तक बारिश के आसार, 2-3 डिग्री गिरेगा तापमान

जयपुर: राजस्थान में अक्टूबर की गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला…

1 hour ago

कौन हैं सीकर के नए SP संजीव नैन? जॉइनिंग के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे, जानें कैसा रहा पुलिस करियर

सीकर: राजस्थान के सीकर जिले के नए पुलिस अधीक्षक (SP) संजीव नैन ने पदभार संभालने…

2 hours ago

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: आज से चुनावी प्रक्रिया शुरू, जानें सरपंच पद के लिए कब और कहां भरना होगा फॉर्म

जयपुर: राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 की प्रक्रिया शुरू हो गई…

2 hours ago