Categories: बिजनेस

6 अक्टूबर को ऑटो सेक्टर में महालॉन्च, एक ही दिन 6 गाड़ियां होंगी लॉन्च

 नई दिल्ली
अक्टूबर का महीना लॉन्चेज के भरा होने वाला है. इस महीने कई बाइक और कारें लॉन्च होने वाली है. हालांकि, उसमें भी 6 अक्टूबर की तारीख ऐसी है, जिस दिन एक साथ कई प्रोडक्ट्स लॉन्च होने वाले हैं. 6 अक्टूबर को दो कारें और चार बाइक लॉन्च होने वाली है. इन सभी प्रोडक्ट्स के टीजर आने शुरू हो गए हैं। 

सबसे पहले बात करते हैं उस प्रोडक्ट की जो रिवील हो चुका है. हम बात कर रहे हैं स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट (Skoda Slavia Facelift) की, जो रिवील हो चुकी है. ये मार्केट में उपलब्ध एक पॉपुलर सेडान है. अपडेट के तहत इस कार में काफी कुछ नया मिलेगा। 

स्लाविया फेसलिफ्ट में क्या होगा खास?
नई स्कोडा स्लाविया में रिवाइज्ड फ्रंट एंड दिया जाएगा, जिसमें हेडलैम्प्स को अभी बदला गया है. इसमें कनेक्टिंग एलईडी बार, एलईडी डीआरएल्स, नए एलॉय व्हील्स, रिवाइज्ड टेल लैम्प्स, बंपर और कई दूसरे बदलाव देखने को मिलेंगे. कैबिन में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। 

मुख्य अंतर 10.24 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले है, जिस पर टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन मिलेगा. इसके अलावा कार में 10 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा. कार में पहले वाला ही 1.0 लीटर का टीएसआई और 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा. ये कार 6 अक्टूबर को लॉन्च होगी। 

होंडा फेसलिफ्ट 
दूसरा बड़ा लॉन्च होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट है. इस एसयूवी का अपडेटेड वर्जन 6 अक्टूबर को लॉन्च होगा. इस कार में कई डिजाइन बदलाव होंगे. इसमें ट्विक्ड हेडलैम्प्स, एलईडी डीआरएल्स, कनेक्टिंग एलईडी बार, एक रिवाइज्ड फ्रंट ग्रिल और बंपर मिलेगा. इसमें नए एलॉय व्हील्स और रिवाइज्ड टेल लैम्प्स मिलेंगे। 

इंटीरियर की बात करें, तो एसयूवी में 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट यूनिट मिलेगा. इसके अलावा 8 स्पीकर ऑडियो सिस्टम, एक वायरलेस चार्जर, 7 इंच का सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, रियर पार्किंग और कई दूसरे फीचर्स मिलेंगे. कार के इंजन डिपार्टमेंट में कोई बदलाव नहीं होगा। 

चार बाइक्स होंगी लॉन्च 
ट्रायम्फ (Triumph) ने एक टीजर जारी किया, जिसमें कंपनी ने चार नई मोटरसाइकिल को टीज किया है. ये बाइक्स 6 अक्टूबर को लॉन्च होने वाली है. कंपनी बोनविले 400 (Bonneville 400) को लॉन्च कर सकती है, जिसे कई बार टेस्ट करते हुए स्पॉट किया गया है। 

ये बाइक रेट्रो मॉडर्न लुक के साथ आएगी. बोनविले 400 का सीधा मुकाबला रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 और बुलेट 350 के साथ होंडा सीबी 350 लाइनअप से होगा. इसके अलावा कंपनी स्ट्रीट ट्रिपल और दो टाइगर मॉडल लॉन्च होंगे। 

News Desk

Recent Posts

बांग्लादेश में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के घर पर आगजनी और कई जिलों में बम धमाके

ढाका बांग्लादेश एक बार फिर राजनीतिक हिंसा और आगजनी की चपेट में आ गया है.…

14 hours ago

कारों के बाद अब इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में उतरेगी VinFast, भारत में लॉन्च करेगी 3 नए मॉडल

मुंबई  भारतीय बाजार में कार लॉन्च करने के बाद अब विनफास्ट (VinFast) दूसरे सेगमेंट में…

16 hours ago

युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने

    इंदौर भारतीय टीम से बाहर चल रहे लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल का जलवा बरकरार…

16 hours ago

बेबी डिफेंडर की जल्द होगी एंट्री, इलेक्ट्रिक अवतार में आएगी Land Rover की नई SUV

मुंबई  Defender का नाम सुनते ही दिमाग में पहाड़, एडवेंचर, पावरफुल इंजन और ऐसी SUV…

17 hours ago

Nvidia की बल्ले-बल्ले! पहली बार 100 अरब डॉलर के पार पहुंचा कंपनी का रेवेन्यू

 नई दिल्ली  अमेरिकन टेक्नोलॉजी कंपनी एनवीडिया (Nvidia) ने अपने तिमाही नतीजों से शेयर मार्केट की…

17 hours ago

पूर्व CM की पत्नी की राजनीति में एंट्री के संकेत, अशोकनगर में सरकार पर साधा निशाना

भोपाल  मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी ने सक्रिय राजनीति में…

18 hours ago