मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने फिर बड़ा बयान दिया है। दिग्विजय ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर नेताओं के लिए बड़ी बात कही है। दिग्विजय ने कहा कि राजनीति विचारधारा की लड़ाई होती है। जो छोड़कर जा रहे हैं, उन्हें धंधा करना है, दलाली करनी है। पूर्व सीएम ने आगे कहा कि वे अकेले जा रहे हैं, जनता उनके साथ नहीं जा रही। बता दें कि कांग्रेस ने दिग्विजय को राजगढ़ से लोकसभा प्रत्याशी बनाया है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने रविवार को नलखेड़ा में मां बगलामुखी माता की पूजा-अर्चना की। मंदिर में हवन-पूजन किया। दिग्विजय यहीं से ‘वादा निभाओ’ पदयात्रा शुरू कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह राजगढ़ लोकसभा में आने वाली 8 विधानसभा में पदयात्रा करेंगे। 8 दिन तक रोज 20 से 25 किलोमीटर पैदल चलेंगे। पदयात्रा को ‘वादा निभाओ’ यात्रा नाम दिया है।
बता दें कि पदयात्रा के जरिए दिग्विजय सिंह जनता से जुड़ने का प्रयास करेंगे। जहां दिग्विजय सिंह नहीं पहुंचेंगे वहां पर क्षेत्रीय नेता 20-20 किलोमीटर की दो पदयात्रा करेंगे। एक विधानसभा में 60 किलोमीटर पैदल यात्रा करने की रणनीति है। दिग्विजय सिंह 30 साल बाद अपने गढ़ राजगढ़ से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…