छत्तीसगढ़: मंत्री ओपी बोले- घोटाले करने वालों पर हो रही जांच, डिप्टी सीएम बोले- नक्सलियों से संघर्ष जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा, कोयला घोटाला और शराब घोटाले को लेकर राजनीति तेज है। कई कारोबारी और अफसर जेल में बंद हैं तो वहीं कई पूर्व सीएम भूपेश बघेल सहित कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। रविवार को महादेव सट्टा, कोयला घोटाला और शराब घोटाले के मामले में जेल में बंद आरोपियों से EOW द्वारा की जा रही पूछताछ को लेकर वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, जिन लोगों ने भी घोटाले किए हैं उनके खिलाफ जांच एजेंसीयां कार्रवाई कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि, ED की टीम ने जांच में अब तक करोड़ों रुपए नकद दस्तावेज़ जब्त किए हैं। जिसकी वजह से दोषी जेल में बंद हैं। हमारी सरकार बनते ही दोषी लोगों पर त्वरित जांच की जा रही है और एजेंसियों के माध्यम से कार्रवाई की जा रही है। इस मामले पर कोई राजनीति नहीं की जा रही है बल्कि पीएम मोदी का कहना है ना खाऊंगा ना खाने दूंगा।

डिप्टी सीएम शर्मा बोले- बीजेपी कार्यकर्ताओं को कर रहे टारगेट

पहले चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव पर नक्सली घटना का क्या असर पड़ेगा का सवाल पूछे जाने पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि, चुनाव पर पड़ेगा। विशेष रूप से उनकी कोशिश यह होती है कि, असर भाजपा पर पड़े और लोग भाजपा के कार्यकर्ता ना बन जाये ये बात होती हैं। भाजपा के कार्यकर्ताओं को टारगेट किया गया है, आदि-आदि चीजे हैं, लंबा संघर्ष है और अभी तो यह चल रहा है।

डिप्टी सीएम शर्मा बोले- आईईडी से जानवर और ग्रामीण हो रहे आहत

आईईडी ब्लास्ट में घायल आदिवासी युवक के मुलाकात करने के सवाल पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि, आईईडी जो लगा है वह किसी को नहीं पहचानत हैं। जानवर और ग्रामीण दोनों ही आहत हो रहे हैं। 11 तारीख को यह घटना होने के बाद भी इन्हें रोक कर रखा गया इसलिए ताकि बात बाहर ना जा सके। ऐसी और भी कई घटनाएं है जहां गांव वालों द्वारा जब दबाव बनाया गया तब जा कर इन्हें छोड़ा गया। बस्तर के गांवों के विकास के मार्ग में आईईडी बहुत बड़ा बाधक हैं। बस्तर में विकास नहीं हो पा रहा है और उसका कारण है बस्तर की सड़कों में भींचा हुआ यह आईईडी।

admin

Recent Posts

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

3 hours ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

4 hours ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

5 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

5 hours ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

6 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

6 hours ago