Categories: हरियाणा

फरीदाबाद: मां के डांटने पर 12वीं क्लास के छात्र ने गुस्से में 15वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौके पर ही मौत

फरीदाबाद में शुक्रवार शाम 12वीं कक्षा के एक छात्र ने सोसाइटी की 15वीं मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना से पहले युवक को उसकी मां ने डांटा था। जिसके बाद वह गुस्से में बालकनी में आकर खड़ा हो गया और इसके बाद उसने बालकनी से नीचे छलांग लगा दी, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल, सदर थाना पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। मृतक की पहचान आईएमटी के पास आगमन सोसाइटी में रहने वाले 17 साल के हितेश के रूप में हुई है।

गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोग
आगमन सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने जानकारी दी कि सोसाइटी में किसी के नीचे गिरने की आवाज सुनाई दी, जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो दो सिक्योरिटी गार्ड एक लड़के को उठाकर लेकर जा रहे थे और लड़का खून से लथपथ था। जब वे मौके पर पहुंचे तो वह सुरेश का बेटा था। वे लोग तुरंत उसे अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद लोगों ने युवक की मां मोनिका को घटना की जानकारी दी। मोनिका ने सोसाइटी वालों को बताया कि मामूली बात को लेकर शाम को उसने बेटे को डांट दिया था। इसके बाद वह गुस्से में बालकनी की ओर चला गया। वह भी खाना बनाने में व्यस्त हो गई और इतनी ही देर में ही बेटे ने बालकनी से नीचे छलांग लगा दी।

कुछ महीने पहले किराए पर रहने आए
सोसाइटी के लोगों के मुताबिक, युवक के पिता सुरेश कुछ महीने पहले ही सोसाइटी में किराए पर रहने के लिए आए हैं। युवक हितेश 12वीं क्लास का छात्र है और उसके अभी एग्जाम चल रहे हैं। जांच अधिकारी सुनील ने बताया कि आगमन सोसाइटी में रहने वाली युवक ने 15वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस सोसाइटी के लोगों और माता-पिता से पूछताछ कर रही है।

admin

Recent Posts

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

39 minutes ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

2 hours ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

3 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

3 hours ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

3 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

4 hours ago