कमला पसंद-राजश्री बनाने वाली कंपनी के ठिकानों पर CGST की दबिश, करोड़ो की टैक्स चोरी उजागर

गाजियाबाद में एक पान मसाला कंपनी में गुरुवार को केन्द्रीय GST की टीम ने छापेमारी की है। इस छापेमारी के शुरुआती जांच में ही करोड़ों के टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। GST की टीम ने एक साथ पान मसाला कंपनी के करीब 15 ठिकानों पर छापेमारी की है। गुरुवार रात से यह कार्रवाई लगातार चल रही है।

केपी ग्रुप ऑफ कंपनीज के 15 ठिकानों में CGST की टीमों की छापेमारी चल रही है। छापेमारी में शामिल अफसरों के मुताबिक यह कंपनी पान मसाला बनाती है। कई बार इसकी सूचना मिल चुकी है कि यह कंपनी माल बेचने के दौरान बिल नहीं देती है। जिसके बाद यह कार्रवाई की जा रही है। कंपनी के प्रोडक्ट्स कमला पसंद, राजश्री सहित कई नामों से बाजारों में बिकते हैं।

करोड़ो रुपए के हेराफेरी का मामला

कंपनी में छापेमारी के दौरान शुरुआती दौर में ही करोड़ो की हेराफेरी सामने आई है। कंपनी में अभी भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। जांच के बाद ही पूरे मामला साफ हो पाएगा, कि कितने राशि की धोखाधड़ी की गई है। कार्रवाई को करीब 18 घंटे हो चुके हैं।

15 टीमों ने दी दविश

केपी ग्रुप ऑफ कंपनीज के ठिकानों में छापेमारी के लिए करीब 15 टीमें बनाई गई हैं। इसमें करीब 80 से ज्यादा अधिकारी शामिल हैं। जिसमें गुरुवार की रात से कार्रवाई की जा रही है। CGST टीम के मुताबिक अभी तक शुरुआती जांच में 5 करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई है। जांच पूरी होने के बाद ये ही आंकड़ा का पता लग पाएगा। टैक्स चोरी की राशि और बढ़ सकती है।

15 से अधिक फैक्ट्रियों में चल रही कार्रवाई

CGST की टीम यह कार्रवाई गाजियाबाद में साहिबाबाद और बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया में कर रही है। यहां की करीब 15 फैक्ट्रियों में कार्रवाई चल रही है। CGST टीमों को मौके से भारी मात्रा में माल तैयार होता हुआ मिला है। गुरुवार रात से चल रही कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी है।

 

admin

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

49 minutes ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

2 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

2 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

3 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

23 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

24 hours ago