Categories: हरियाणा

CM बनने के बाद Nayab Saini का पहला दौरा: आज कुरुक्षेत्र में रविवास स्मारक का करेंगे भूमिपूजन, मनोहर लाल भी रहेंगे मौजूद

हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सैनी आज अपने संसदीय क्षेत्र कुरुक्षेत्र में एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान उनके साथ पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहेंगे। दरअसल, सीएम नायब सैनी कुरुक्षेत्र के गांव उमरी में बनने वाले संत शिरोमणि गुरु रविदास स्मारक के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई है। सीएम बनने के बाद से नायब सैनी का कुरुक्षेत्र का यह पहला दौरा है। इस दौरे को यादगार बनाने के लिए बीजेपी के नेता कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।

 

संत गुरु रविदास की याद में बनेगा स्मारक

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि वह आज ‘पिपली, कुरुक्षेत्र में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी स्मारक के भूमि पूजन कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ शामिल होंगे। सीएम ने इस कार्यक्रम में सभी को आमंत्रित किया। बता दें कि कुरुक्षेत्र में संत गुरु रविदास की याद में स्मारक का निर्माण किया जाना है, जिसके लिए हरियाणा सरकार की तरफ से उमरी गांव में  5 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई गई है। कुरुक्षेत्र में बनने वाला संत शिरोमणि गुरु रविदास स्मारक देश का सबसे बड़ा रविदास स्मारक होगा इसके साथ ही यहां पर गुरु रविदास की जीवनी और शिक्षाओं से संबंधित संग्रहालय का निर्माण भी किया जाएगा।

 

लंबे समय से उठ रही थी मांग

जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों की लंबे समय से गुरु रविदास स्मारक के निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसके बाद तत्कालीन CM मनोहर लाल से इस बारे में बातचीत की गई। उस दौरान मनोहर लाल ने बजट सत्र के दौरान संत गुरु रविदास स्मारक बनाने की घोषणा की थी, इसके साथ ही इसके लिए 5 एकड़ की जमीन भी उपलब्ध कराई गई। अब आज सीएम नायब सैनी भूमि पूजन करेंगे। इस मौके पर पूर्व सीएम मनोहर लाल, कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारी लाल, राज्यसभा सांसद कृष्ण पंवार सहित कई विधायक भी इस आयोजन में मौजूद रहेंगे।

इस दौरे के सियासी मायने

इस दौरे के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। खास बात यह है कि कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन का घटक दल आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डा. सुशील गुप्ता चुनावी मैदान में हैं। ऐसे में बीजेपी के दो दिग्गज नेता मौजूदा सीएम नायब सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल एक साथ मंच साझा करेंगे, माना जा रहा है कि बीजेपी यहां पर अपना शक्ति प्रदर्शन कर जनता को यह संदेश देना चाहती है कि पिछली बार की तरह इस बार भी कुरुक्षेत्र की जनता बीजेपी के साथ है।

admin

Recent Posts

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े, दीपके का आया बयान

NEET पेपर लीक मामले को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक…

19 minutes ago

दिल्ली में झमाझम बारिश से मिली राहत, लेकिन कई राज्यों में बना बाढ़ का संकट

राजधानी दिल्ली में आखिरकार बारिश ने दस्तक दे दी है। शहर के कई इलाकों में…

37 minutes ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन! अब 10 साल की जेल और ₹1 करोड़ तक जुर्माना?

देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के मामलों को…

48 minutes ago

NEET मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद! अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच तीखी बहस

NEET परीक्षा और छात्रों के आंदोलन को लेकर संसद में चल रहे विरोध के बीच…

2 days ago

‘मैं संत नहीं हूं’, राधे मां ने तोड़ी चुप्पी, पैसों के आरोप और विवादों पर दिया जवाब

आध्यात्मिक गुरु के रूप में चर्चित राधे मां ने लंबे समय बाद अपने जीवन, विवादों…

2 days ago

लोकसभा से TMC सांसद कल्याण बनर्जी निलंबित, जानिए क्या बनी वजह ?

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी को लोकसभा के मौजूदा मॉनसून सत्र की शेष…

2 days ago