Alia Bhatt 31st Birthday: बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस समय की टॉप एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। 15 मार्च को आज आलिया भट्ट 31 साल की हो गई हैं। इस मौके पर उनके फैंस और और चाहनेवाले उन्हें बर्थडे विशेज़ दे रहे हैं। तो वहीं उनके मोस्ट लविंग हसबैंड रणबीर कपूर ने अपनी वाइफ के लिए स्पेशल बर्थडे पार्टी रखी।
फैमिली-क्लोज़ फ्रेंड्स के साल मनाया जश्न
अपने जन्मदिन से ठीक कुछ घंटे पहले आलिया भट्ट ने मुंबई में धूम-धाम से बर्थडे सेलिब्रेट किया जिसमें उनकी पार्टी में परिवार और करीबी दोस्त हिस्सा रहे। ये स्पेशल पार्टी मुंबई के ग्रैंड होटल ताज महल पैलेस में रखी गई जहां बर्थडे गर्ल आलिया भट्ट ने क्लोज़ फ्रेंड्स के साथ जमकर जश्न मनाया। इस पार्टी में रणबीर कपूर, उनकी मां नीतू कपूर, आलिया की मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट समेत परिवार शामिल हुआ।
वहीं ईशा अंबानी और उनके हसबैंड आनंद पीरामल, आकाश अंबानी और श्लोका मेहता भी शामिल हुए। आलिया और रणबीर दोनों ही अंबानी परिवार के काफी क्लोज हैं और वे आकाश-ईशा के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।
ग्लैमरस लुक में पहुंचीं बर्थडे गर्ल
अपनी बर्थडे सेलिब्रेशन में आलिया भट्ट काफी ग्लैमरस लुक में पहुंचीं। एक्ट्रेस ने गोल्डन कलर का स्ट्रैपलेस कॉरसेट टॉप और डेनिम जींस कैरी किया जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। कई वीडियोज़ ऑनलाइन सामने आए हैं जिसमें आलिया को हेटल के बाहर स्पॉट किया गया। उनके साथ रणबीर कपूर को भी ब्लैक शर्ट-डैनिम में देखा जा सकता है।
तो वहीं पार्टी में जाते हुए आकाश अंबानी और ईशा व उनके पति आनंद पीरामल को भी स्पॉट किया गया। हाल ही में आलिया ने बताया था कि वह ईशा अंबानी की अच्छी दोस्त हैं और उनके साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं।
पेपर लीक और शिक्षा सुधार को लेकर संसद में जारी गतिरोध के बीच सांसद सायोनी…
जनशक्ति जनता दल (JJD) प्रमुख तेज प्रताप यादव को बिहार बंद और छात्र आंदोलन के…
मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया है कि धर्मेंद्र प्रधान ने छात्र…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लगभग दो सप्ताह से जारी ईरान पर सैन्य हमलों को…
बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले झंडू कुमार, जिन्होंने बचपन में सड़क किनारे आलू-प्याज…
राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से चल रहा छात्र आंदोलन अब समाप्त…