महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और AAP से राज्यसभा सांसद स्वाती मालीवाल से मारपीट के मामले ने काफी तूल पकड़ा। अब पार्टी ने भी इस घटना को कबूल कर लिया और इसे निंदनीय बताया है। आज दिल्ली में आयोजित प्रेसवार्ता में आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि इस मामले को खुद सीएम अरविंद केजरीवाल ने संज्ञान में लिया है। और वह उचित कार्रवाई करेंगे।
AAP सांसद संजय सिंह ने प्रेसवार्ता में कहा कि कल एक निंदनीय घटना घटी। स्वाति मालीवाल अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास पर गई थीं। जब वह ड्राइंग रूम में उनका इंतजार कर रही थी, वैभव कुमार ने कथित तौर पर उसके साथ दुर्व्यवहार किया। आप सांसद संजय सिंह का कहना है कि सीएम ने मामले का संज्ञान लिया है और वह उचित कार्रवाई करेंगे।
स्वाती मालीवाल के साथ सीएम आवास पर हुए मारपीट मामले में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, “विभव कुमार को उकसाया किसने? इन तथ्यों की जांच होनी चाहिए। ये सारी घटना मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सामने हुई है। क्यों स्वाती मालीवाल को चुप कराया गया, उनपर दबाव डाला गया ? क्यों मारपीट की घटना को दबाने की कोशिश की जा रही है ?
तुरंत इस मामले में एफआईआर होनी चाहिए, दोषियों पर कड़ी कारवाई होनी चाहिए। पूर्व मुख्य सचिव के साथ भी मारपीट हुई, अब स्वाती मालीवाल के साथ मारपीट हुई। मुख्यमंत्री आवास ऐसी घटनाओं के लिए चर्चित है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…