BJP का समर्थन करेंगे बाहुबली धनंजय सिंह, बसपा ने काटा था पत्नी का टिकट

बाहुबली धनंजय सिंह ने बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान किया है. उन्होंने मंगलवार शाम अपने समर्थकों के साथ बैठक की और 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को समर्थन देने का वादा किया. कुछ दिन पहले ही बहुजन समाज पार्टी ने उनकी पत्नी श्रीकला रेड्डी का जौनपुर लोकसभा सीट से टिकट रद्द कर दिया था.

पूर्व सांसद धनंजय सिंह कुछ दिनों पहले ही बरेली जेल से रिहा हुए हैं. 1 मई को जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि मेरी पत्नी बसपा के टिकट पर जौनपुर सीट से चुनाव लड़ रही हैं. मैं यहां से सीधा जौनपुर जाऊंगा और उनके लिए प्रचार करूंगा.’ लेकिन कुछ दिनों बाद बसपा ने उनका टिकट काट दिया था. अब उन्होंने अपना समर्थन बीजेपी को देने का ऐलान कर दिया है.

धनंजय सिंह अपहरण और जबरन वसूली मामले में छह मार्च से जौनपुर की जेल में बंद थे. बाद में उन्हें जौनपुर से बरेली की सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था. हालांकि उसी दिन उन्हें इलाहाबाद हाई कोर्ट से जमानत भी मिल गई थी. कोर्ट से जमानत मिलने के बाद धनंजय सिंह को बरेली सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया था. कोर्ट ने उनकी सजा पर रोक नहीं लगाई है, जिसकी वजह से वह खुद चुनाव नहीं लड़ पाएंगे.

बसपा ने धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला को पहले जौनपुर से टिकट दिया था. लेकिन बाद में ऐन मौके पर उनका टिकट काटकर पार्टी ने मौजूदा सांसद श्याम सिंह यादव को उम्मीदवार बना दिया. बीएसपी नेताओं ने दावा किया था कि श्रीकला ने खुद अपना टिकट वापस किया है. जबकि धनंजय सिंह ने इससे इनकार किया और दावा किया कि उनका टिकट काटा गया है.

टिकट कटने के बाद श्रीकला रेड्डी ने अपने समर्थकों से कहा, ‘जौनपुरवासियों के रहते दुनिया का कोई व्यक्ति मेरे आत्मबल को नहीं तोड़ सकता. सत्ता, सरकारें और पार्टियां हमसे (जनता) हैं, हम उनसे नहीं.’ उन्होंने कहा, ‘हमें पता है, आप आहत और उदास हैं, मैं भी हूं… लेकिन चिंता मत करिए, आपके आशीर्वाद से हम दोगुनी ताकत से आपकी सेवा में हाजिर हैं. आपके हित के लिए सर्वस्व न्योछावर के लिए तैयार हूं.’

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

1 hour ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

2 hours ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

5 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

6 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

8 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

8 hours ago