दिल्ली

नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले यमुना की सफाई शुरू, LG ने लिया एक्शन

दिल्ली में नई सरकार के बनने से पहले एलजी वीके सक्सेना ने जल प्रदूषण से निपटने के लिए यमुना की सफाई की कोशिशों को तेजी लाने के निर्देश दे दिए है। विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के चुनावी घोषणपत्र में शामिल सबसे बड़े चुनावी वादों में से एक यमुना की सफाई एक थी। पार्टी ने कहा कि, केंद्र के सहयोग से बीजेपी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार नदी को पुनर्जीवित और रिवरफ्रंट विकसित करने के लिए यमुना कोष स्थापित करेगी।

बता दें कि, बीते शनिवार को एलजी वीके सक्सेना ने मुख्य सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव (सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण) से मुलाकात की और सफाई की शुरूआत करने को लेकर चर्चा की। रविवार यानि 16 फरवरी को बड़े पैमाने पर सफाई अभियान शुरू हुआ। नदी से प्रदूषक और मलबा हटाने के लिए मशीने, खरपतवार हटाने वाली मशीने और ड्रेज यूटिलिटी क्राफ्ट तैनात किए गए।

बता दें कि, यमुना नदी को साफ करने के लिए शुरू किए गए प्रोजेक्ट में तीन साल के अंदर यमुना को पुर्नजीवित करने का टारगेट रखा गया है जिसमें दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली नगर निगम, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग, पर्यावरण विभाग, दिल्ली विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग सहित कई एजेंसियों द्वारा प्रयास किए जाएंगे।

यमुना की मुख्य धारा में जमे कचरे, गाद और अन्य प्रदूषकों को हटाने पर जोर दिया जाएगा। नजफगढ़ नाले, अन्य सप्लीमेंट्री नाले और नदी में मिलने वाले अन्य सभी अहम जल निकासी चैनलों में एक साथ सफाई अभियान चलाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:

भूकंप के झटके से हिला दिल्ली-NCR, केंद्र थी ये राजधानी की ये फेमस झील

लालू यादव ने कुंभ को लेकर दिया बयान, हिंदुओं की आस्था का अपमान ?

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

17 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago