दिल्ली

भूकंप के झटके से हिला दिल्ली-NCR, केंद्र थी ये राजधानी की ये फेमस झील

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में सोमवार सुबह-सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.0 दर्ज की गई। वहीं, नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र नई दिल्ली में था। न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि, भूकंप का केंद्र धौला कुआं में स्थित दुर्गाबाई देशमुख कॉलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन के पास था। हालाकि, इस दौरान किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई।

भूकंप सुबह 5 बजकर 36 मिनट आया और इस गहराई 5 किलोमीटर पर थी। अधिकारी ने बताया कि जिस इलाके में भूकंप का केंद्र था वहां आस-पास झील है और यहां हर दो से तीन साल में भूकंप की घटनाएं होती रहती है। वहीं, भूकंप के तेज झटकों के कारण दिल्ली, गुरुग्राम, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा में स्थित लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए दिल्ली पुलिस ने कहा, “हमें उम्मीद है कि आप सभी सुरक्षित हैं।” दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से आपात स्थिति में 112 हेल्पलाइन पर कॉल करने की अपील की है। वहीं दिल्ली पुलिस ने भूकंप के तेज झटकों के बाद एक इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

भूकंप को लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर के कहा, “मैं सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हू।” वहीं AAP नेती आतिशी ने भी पोस्ट कर कहा, “दिल्ली में अभी एक जोरदार भूकंप आया। भगवान से प्रार्थना करती हूं कि सब सुरक्षित होंगे।”

ये भी पढ़ें:

महाशिवरात्रि के बाद भी संगम क्षेत्र में रहेंगी सुविधाएं, नाव से संगम स्थल पर कर सकेंगे स्नान

हरियाणा निकाय चुनाव: भाजपा का टिकट वितरण और संघ-संगठन की जुगलबंद

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

15 hours ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

16 hours ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

17 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

17 hours ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

18 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

18 hours ago