आईसीसी मेन्स टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सुपर-8 स्टेज मैच में रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हरा दिया। इस मैच को जीतने के लिए भारत को 196 रनों का टारगेट मिला था। संजू सैमसन की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय टीम ने इस टारगेट को चार गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया।
वहीं वेस्टइंडीज इस टुर्नामेंट से नॉकआउट हो गयाष अब सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना 5 मार्च (गुरुवार) को इंग्लैंड से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। जबकि पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टक्कर 4 मार्च (बुधवार) को कोलकाता में होनी है।
बता दें कि, संजू सैमसन ने मैच जीतने के बाद ऐसा सेलिब्रेशन किया जो अब उन्हें भारी भी पड़ सकता है। आईसीसी संजू के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी कर सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि, आईसीसी का कोड ऑफ कंडक्ट खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर काफी सख्त है। नियमों के तहत मैदान पर हेलमेट या बल्ला फेंकना अनुचित आचरण की श्रेणी में आ सकता है। ऐसे मामलों में खिलाड़ी पर मैच फीस का जुर्माना, डिमेरिट प्वाइंट्स या निलंबन तक की कार्रवाई हो सकती है।
आपको बताए कि, संजू सैसमन ने भारतीय टीम के लिए 12 चौके और चार छक्के की मदद से 50 गेंदों पर नाबाद 97 रनों की पारी खेली। संजू ने जैसे ही वेस्टइंडीज के खिलाफ विनिंग चौका लगाया, वो काफी इमोशनल हो गए और उन्होंने पहले अपना हेलमेट हवा में उछाल दिया और फिर दोनों हाथ आसमान की ओर उठाकर ईश्वर का शुक्रिया अदा किया। बता दें कि, यह पल उनके संघर्ष और दबाव को दर्शा रहा था, लेकिन यही जश्न अब उनके लिए मुश्किल भी खड़ी कर सकता है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…