अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर लगातार हमले किए हैं, जो अब तीसरे दिन भी जारी हैं। इसके जवाब में ईरान ने भी कई देशों में बने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया है। इस कारण पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है। ईरान ने खामेनेई की मौत के बाद भी स्पष्ट कर दिया है कि वह रुकने वाला नहीं है। जामकरान मस्जिद पर ईरान ने इंतकाम का लाल झंडा फहराया है।
ईरान ने कहा है कि उसके जवाबी हमलों से इजरायल और मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। कई देशों ने अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है और नागरिकों को सलाह दी है कि वे गैर-ज़रूरी यात्रा से बचें।
साइप्रस ने पुष्टि की है कि उसके द्वीप पर स्थित ब्रिटिश सैन्य ठिकाना ड्रोन हमले में गंभीर रूप से प्रभावित हुआ। हालांकि इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। साइप्रस के राष्ट्रपति ने बताया कि ब्रिटिश वायु सेना के अक्ट्रिटिरी एयर बेस को शाहिद ड्रोन से निशाना बनाया गया।
यह एयर बेस साइप्रस में ब्रिटेन की सबसे महत्वपूर्ण सैन्य संपत्तियों में से एक है और इसे क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए अहम माना जाता है। इस घटना ने मध्य पूर्व और यूरोप में सुरक्षा और राजनीतिक स्थिरता को लेकर गंभीर चिंताएं बढ़ा दी हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” विज़न को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सहकारी…
राघव चड्ढा समेत 6 सांसदों के पार्टी छोड़ने से आम आदमी पार्टी को बड़ा सियासी…
अप्रैल की शुरुआत से ही देश के कई राज्यों में गर्मी ने तेजी पकड़ ली…
AAP में बड़ी फूट की खबर सामने आई है। 'आम आदमी पार्टी' के संस्थापक सदस्य…
मुंबई, महाराष्ट्र, भारत कुछ लोग सिर्फ दावे करते हैं और कुछ लोग दावे साबित करते…
देहरादून में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली, जहां…