इस साल 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण मंगलवार को होगा और भारत में भी दिखाई देगा। इसलिए इसका धार्मिक महत्व और सूतक काल दोनों मान्य होंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, ग्रहण के समय वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है, जो मानसिक स्थिति और घर के माहौल पर असर डाल सकती है। लेकिन कुछ आसान उपाय करके आप ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से बच सकते हैं।
शुरू: 3 मार्च दोपहर 3:20 बजे
समाप्त: 3 मार्च शाम 6:46 बजे
सूतक काल: सुबह 6:20 बजे से सावधानी बरतें
1. बंद पड़ी घड़ियों को ठीक करें
घर में अगर कोई घड़ी बंद पड़ी है, तो उसे चलवा लें या हटा दें। वास्तु के अनुसार बंद घड़ी जीवन में रुकावट और ठहराव का संकेत देती है।
2. सूखे या मुरझाए पौधे को निकालें
घर में रखे सूखे या मुरझाए पौधे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाते हैं। इनकी जगह हरे-भरे पौधे लगाना शुभ माना जाता है।
3. टूटी-फूटी मूर्तियां को हटाए
अगर घर के मंदिर में कोई टूटी या खंडित मूर्ति रखी है, तो उसे हटा दें। ये मूर्तियां सकारात्मक ऊर्जा में बाधा डालती हैं। इन्हें विधि अनुसार विसर्जित करना शुभ माना जाता है।
4. पुराने जूते-चप्पल हटाएं
मुख्य दरवाजे के पास पड़े फटे या बेकार जूते-चप्पल वास्तु दोष पैदा करते हैं। इन्हें हटाकर घर का प्रवेश द्वार साफ रखें।
इन सरल उपायों को अपनाकर आप चंद्र ग्रहण के समय नकारात्मक प्रभाव को कम कर सकते हैं और अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रख सकते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” विज़न को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सहकारी…
राघव चड्ढा समेत 6 सांसदों के पार्टी छोड़ने से आम आदमी पार्टी को बड़ा सियासी…
अप्रैल की शुरुआत से ही देश के कई राज्यों में गर्मी ने तेजी पकड़ ली…
AAP में बड़ी फूट की खबर सामने आई है। 'आम आदमी पार्टी' के संस्थापक सदस्य…
मुंबई, महाराष्ट्र, भारत कुछ लोग सिर्फ दावे करते हैं और कुछ लोग दावे साबित करते…
देहरादून में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली, जहां…