Uncategorized

केजरीवाल की तरह ही ममता को हराएगी BJP ? प. बंगाल के लिए का प्लान तैयार !

दिल्ली में केजरीवाल को शिकस्त देने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी का अगला निशाना पश्चिम बंगाल है। यहां भी अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए BJP दिल्ली जैसी तैयारी कर रही है। पार्टी इस चुनाव में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ सत्ता विरोधी माहौल को भुनाने की कोशिश करेगी। साथ ही उन क्षेत्रों पर ज्यादा जोर देगी, जहां अभी तृणमूल के विधायक हैं। इसके लिए बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल को कमान सौंपी हुई है।

तृणमूल के गढ़ वाले इलाकों में सेंध लगाएगी BJP ?

सूत्रों के मुताबिक बीजेपी ने राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। कोशिश है कि तृणमूल के गढ़ वाले इलाकों में सेंध लगाई जाए है। इसी लिए बीजेपी हारी हुई सीटों पर ज्यादा मेहनत कर रही है, क्योंकि यहां तृणमूल और उसके विधायक के खिलाफ ज्यादा नाराजगी होगी। वहीं, बीजेपी लोगों के बीच बंग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा भी फिर से खड़ा कर रही रही है। बीजेपी ने जिस तरह दिल्ली में आम आदमी पार्टी के वोट बैंक को तोड़ा, उसी तरह बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के वर्ग में सेंध लगा रही है।

तृणमूल का विकल्प बनेगी BJP ?

बता दें कि बंगाल के पिछले चुनाव में बीजेपी ने खुद को विकल्प के रूप में पेश कर चुनाव लड़ा था। इसका परिणाम ये हुआ कि पूरा चुनाव तृणमूल बनाम बीजेपी हो गया। 294 सदस्यीय विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस को 215 सीटें सीटें मिली थी, जबकि भाजपा को 77 सीटें हासिल हुई थी। भाजपा तृणमूल कांग्रेस को तो नहीं रोक पाई लेकिन अन्य दलों का सफाया कर खुद को विकल्प के रूप में स्थापित करने में सफल रही। उसकी सीटों में 74 सीटों की बढ़ोतरी हुई थी। उसने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी हरा दिया था, जो बाद में उपचुनाव जीतकर विधायक बनी। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला वामपंथी दलों, माकपा, भाकपा, आरएसपी, फारवर्ड ब्लाक और कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था। वोट प्रतिशत को देखा जाए तो तृणमूल को 48.02 फीसद व भाजपा को 37.97 फीसद वोट मिले थे। अब भाजपा ममता बनर्जी के डेढ़ दशक के शासन के खिलाफ बने सत्ता विरोधी माहौल को भुनाने की कोशिश कर रही है। पार्टी के क प्रमुख नेता ने कहा कि वहां पर लड़ाई सीधी है, भाजपा जितना बढ़ेगी ममता को उतना नुकसान होगा। क्योंकि अन्य दल अब हाशिए पर हैं।

Rupesh Jha

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

10 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

20 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

20 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

21 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

21 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago