Categories: Uncategorized

एक और अतुल सुभाष: आगरा में पत्नी से परेशान शख्स ने किया आत्महत्या , IT कंपनी के मैनेजर ने गले में फंदा कसकर रोते हुए बनाया वीडियो और दी जा

आगरा में अतुल सुभाष जैसा केस सामने आया है मानव शर्मा टीसीएस में रिक्रूटमेंट मैनेजर पद पर मुंबई में कार्यरत थे। 24 फरवरी की सुबह 5 बजे घर में फंदा लगाकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। जो सोशल मीडिया पे खूब वायरल हो रही मृतक के पिता ने पुलिस में केस दर्ज कराइ है , 26 फरवरी को एयरफोर्स से रिटायर्ड पिता नरेंद्र कुमार शर्मा तहरीर लेकर थाने गए। इसके साथ ही वहां सिपाहियों ने मुकदमा दर्ज न कर उनसे कह दिया कि अधिकारी महाशिवरात्रि की ड्यूटी में हैं।
पापा सारी, मंमी सारी, अक्कू सारी…अब मैं विदा ले रहा हूं। डिफेंस कालोनी में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के मैनेजर ने शादी के एक वर्ष बाद ही पत्नी के उत्पीड़न से तंग होकर जान दे दी। इंजीनियर ने पंखे से फंदा कसा। उन्होंने गले में फंदा कसकर रोते हुए 6.57 मिनट का वीडियो बनाया है।

मां-बाप को परेशान न करने की अपील की
कहा द लॉ नीड टू प्रोटेक्ट मैन…प्लीज मर्दों के बारे में कोई तो बात करे, वे बहुत अकेले हो जाते हैं। पत्नी के चरित्र पर सवाल उठाए। मां-बाप को परेशान न करने की अपील की। इसके बाद फंदा कस लिया। स्वजन शिकायत लेकर पुलिस तक पहुंचे तो महाशिवरात्रि की व्यस्तता बताकर टहला दिया।
पत्नी के टॉर्चर के बाद ही जान दे दी
गुरुवार को पिता ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। इस घटना ने बेंगलुरू में एआइ इंजीनियर सुभाष मोदी की आत्महत्या की याद ताजा कर दी, जिसने पत्नी के टॉर्चर के बाद ही जान दी थी।

सदर क्षेत्र स्थित डिफेंस कालोनी के रहने वाले मानव शर्मा टीसीएस में रिक्रूटमेंट मैनेजर पद पर मुंबई में कार्यरत थे। 24 फरवरी की सुबह 5 बजे घर में फंदा लगाकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। 26 फरवरी को एयरफोर्स से रिटायर्ड पिता नरेंद्र कुमार शर्मा तहरीर लेकर थाने गए।
बहू और उसके मायके वालों को जिम्मेदार ठहराया
वहां सिपाहियों ने मुकदमा दर्ज न कर उनसे कह दिया कि अधिकारी महाशिवरात्रि की ड्यूटी में हैं। इसके बाद नरेंद्र शर्मा घर लौट आए। इसके बाद सीएम पोर्टल पर शिकायती पत्र में उन्होंने अपने अकेले बेटे की आत्महत्या के लिए बहू और उसके मायके वालों को जिम्मेदार ठहराया है।
पिता के अनुसार बेटे की शादी 30 जनवरी 2024 को बरहन से हुई थी। बेटा टीसीएस में था, इसलिए बहू को मुंबई ले गया। बहू आए दिन झगड़ा करती थी और परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी। बहू अपने ब्वायफ्रेंड के साथ रहने की बात कहती थी। 23 फरवरी को बहू और बेटे मुंबई से घर आए। उसी दिन मानव पत्नी को छोड़ने मायके गया था।
मानव को बहू के मायके वालों ने धमकाया
पिता का आरोप है कि यहां मानव को बहू के मायके वालों ने धमकाया। इसी अवसाद में आकर युवक ने 24 फरवरी की सुबह पांच बजे आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर स्वजन युवक को मिलिट्री अस्पताल लाए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर सदर विरेश पाल गिरि का कहना है कि स्वजन ने पोस्टमार्टम के समय कोई तहरीर नहीं दी।इसके बाद भी वे थाने में तहरीर लेकर नहीं आए।गुरुवार देर रात वाट्सएप पर तहरीर मिली है। इस पर ही मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
दर्द भरा वीडियो, पापा सारी, मम्मी सारी, अक्कू सॉरी
मानव का 6.57 मिनट का वीडियो दिल दहलाने वाला है। फंदे कसकर वीडियो बनाते में कई बार भावुक होते हैं। कहते हैं मैं तो चला जाऊंगा। मर्दों का सोचो, प्लीज सोचो, मर्दों के बारे में कोई तो बात करे। बेचारे बहुत अकेले हैं। पापा सॉरी, मम्मी सॉरी, अक्कू सॉरी। मेरे जाते ही सब कुछ ठीक हो जाएगा। मानव यह भी कहते हैं कि मैं पहले भी सुसाइड की कोशिश कर चुका हूं। इसके बाद वे रोने लगते हैं। आखिरी मिनट में हंसते हैं। कहते हैं करना है या तो ढंग से करो। आंसू पोंछते हुए कहते हैं डोंट टच माई पेरेंटस।

 

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

8 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

8 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

8 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

9 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

9 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

9 hours ago