बिहार

Power star Trailer: पवन सिंह की बायोपिक ‘पावर स्टार’ का ट्रेलर जारी, परदे पर दिखा पवन सिंह का रियल वाला स्वैग

Power Star Trailer: पवन सिंह की बायोपिक ‘पावर स्टार’ का ट्रेलर रिलीज, परदे पर दिखा पवन सिंह का रियल स्वैग

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की बायोपिक ‘पावर स्टार’ का ट्रेलर आज शुक्रवार को रिलीज हो गया है। इस फिल्म में पवन सिंह खुद मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जो भोजपुरी इंडस्ट्री में पहली बार किसी अभिनेता की बायोपिक में उनके असली जीवन को पर्दे पर उतारते हुए लीड रोल निभाएगा। फिल्म की प्रमुख अभिनेत्री मधु शर्मा भी इस फिल्म में पवन सिंह के साथ लीड रोल में हैं।

कंट्रोवर्सी में घिरे पावर स्टार

फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत में पवन सिंह अपने फेमस डायलॉग ‘मेरे भाई हैं सब नाम दिए हैं ‘पावर स्टार‘ के साथ दिखते हैं। इसके बाद ट्रेलर में एक खबर फ्लैश होती है, जिसमें पवन सिंह पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया जाता है। हालांकि, इस कठिन समय में भी पवन सिंह के तेवर उतने ही मज़बूत दिखते हैं। वे कहते हैं, “दुश्मनी भी दुश्मन की औकात देखकर करते हैं।” ट्रेलर में यह भी दर्शाया गया है कि पवन सिंह के पास ऑफर्स की झड़ी लगती है, और वे अपनी कंट्रोवर्सी के बावजूद अपने पावर को बनाए रखते हैं। इसके साथ ही, पवन सिंह के सेट पर देर से आने की आदत को भी ट्रेलर में दिखाया गया है, जो उनके स्वैग को और भी बढ़ाता है।

फिल्म का निर्देशन फिरोज खान ने किया है

पवन सिंह की बायोपिक का निर्देशन फिरोज खान ने किया है। फिल्म में पवन सिंह के जीवन के कई पहलुओं को दर्शाया जाएगा, जिसमें उनके करियर, विवादों, और राजनीति में एंट्री की झलक भी देखने को मिलेगी। ट्रेलर में पवन सिंह की सशक्त छवि को दिखाते हुए उनका रियल लाइफ स्वैग भी पेश किया गया है, जो फैंस के दिलों को छू रहा है।

यूजर्स से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया

पवन सिंह के ट्रेलर को यूजर्स की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। व्यूज की बात करें तो इसे 60 हजार से अधिक व्यूज मिले हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, ‘एकदम बवाल ट्रेलर बा’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘द किंग ऑफ भोजपुरी। पावर स्टार’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कोई कितनी भी कोशिश कर ले। पवन सिंह नहीं बन पाएगा’।

Vishal Singh

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

9 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

10 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

10 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

13 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

14 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

14 hours ago