कौन है किन्नरों की सबसे बड़ी नेता, जिनका पीएम मोदी से होगा मुकाबला

Lok Sabha के चुनावी दंगल में वाराणसी सीट से देश की पहली किन्‍नर महामंडलेश्‍वर ने चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. PM Modi के सामने वाराणसी लोकसभा सीट से अखिल भारत हिंदू महासभा ने किन्‍नर महामंडलेश्‍वर हिमांगी सखी ( Hemangi Sakhi ) को टिकट दिया है. बताया गया कि 12 अप्रैल को महामंडलेश्‍वर हिमांगी सखी वाराणसी पहुंचेंगी. सबसे पहले वह बाबा काशी विश्‍वनाथ का आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार में जुट जाएंगी.

कौन हैं हिमांगी सखी?

हिमांगी सखी किन्‍नर महामंडलेश्‍वर हैं. वह 5 भाषाओं में भागवत कथा सुनाने के लिए जानी जाती हैं. साथ ही वह किन्‍नर समाज और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ती आई हैं. हिमांगी सखी ने कहा कि किन्नर समाज को उनका अधिकार व सम्मान दिलाने के लिए वह चुनावी मैदान में उतरी हैं. प्रधानमंत्री का ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ नारा अच्छा है लेकिन ‘किन्नर बचाओ-किन्नर पढ़ाओ’ की आवश्यकता नहीं समझी गई.

उन्‍होंने कहा कि देश में किन्‍नर समाज की स्थिति दयनीय है. किन्‍नर समाज के लिए भी एक सीट आरक्षित होनी चाहिए. किन्‍नर समाज अपनी बात लोकसभा और विधानसभा तक कैसे पहुंचा सकता है, किन्‍नर समाज की भलाई के लिए ही अब धर्म से राजनीति में कदम रखने जा रही हूं. उन्‍होंने यह भी कहा कि वह प्रधानमंत्री के विरोध में नहीं हैं, उन्‍होंने भी धर्म का काम किया है. बता दें कि वाराणसी लोकसभा सीट से बीजेपी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं, कांग्रेस ने अजय राय को प्रत्‍याशी बनाया है. सपा कांग्रेस के समर्थन में इस बार लोकसभा चुनाव लड़ रही है.

admin

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

3 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

3 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

4 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

5 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago