किरण खेर का टिकट कटा, शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ कौन ? BJP की नई लिस्ट

Lok Sabha Election 2024 : BJP ने लोकसभा चुनाव के लिए एक और लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 9 उम्मीदवारों के नाम हैं. इनमें यूपी की सात और पश्चिम बंगाल की आसनसोल और चंडीगढ़ सीट शामिल है.

BJP ने चंडीगढ़ से वर्तमान सांसद किरण खेर ( Kirron Kher ) का टिकट काट दिया है. उनकी जगह संजय टंडन (Sanjay Tandon) को अपना प्रत्याशी बनाया है. संजय टंडन चंडीगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और फिलहाल हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी भी हैं.

इसके अलावा आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ एसएस अहलुवालिया को उतारा गया है. बीजेपी नेता ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को यूपी की बलिया सीट से टिकट दिया है.

इसके अलावा यूपी की गाजीपुर से मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के भाई और सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी (Afzal Ansari) के सामने पारसनाथ राय को उतारा है.

यूपी की इन सीटों पर ऐलान
गाजीपुर- पारसनाथ राय
मैनपुरी- जयवीर ठाकुर
फूलपुर- प्रवीण पटेल
इलाहाबाद- नीरज त्रिपाठी
बलिया- नीरज शेखर
मछलीशहर- बीपी सरोज
कौशाम्बी- विनोद सोनकर

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

4 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

4 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

4 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

4 hours ago