देश

एक अफवाह की वजह से मची ट्रेन में भगदड़, जलगांव में 10 से ज्यादा मौतों का जिम्मेदार कौन ?

लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में आग की एक अफवाह ऐसी फैली की हड़बड़ाकर कई यात्रियों ने ट्रेन की चेन खींची और अचानक उतर गए लेकिन बगल के ट्रैक पर आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। इस घटना में 13 लोगों की जान चली गई। यह हादसा इतना भयावह था कि ट्रैक पर ही कहीं शव तो कहीं मानव अंग बिखरे पड़े थे।

बता दें कि, लखनऊ से पुष्पक एक्सप्रेस पूरी रफ्तार के साथ मुंबई निकली थी। बुधवार शाम 4 बजकर 42 मिनट पर मुंबई से 425 किमी पहले जलगांव के पचोर स्टेशन के करीब ये ट्रेन पहुंची थी तभी आग की अफवाह ने भयावह तबाही मचा दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चश्मदीदों ने बताया कि, एक ने चिल्लाया कि कोच आग लगी है कुछ ही सेकंड में ट्रेन रुक गई और लोग दरवाजों की तरफ दौड़ने लगे। ट्रेन नंबर 12533 ​​लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह उठी। मध्य रेलवे के मुताबिक, इस हादसे में करीब 15 यात्री घायल भी हुए है जिनका इलाज चल रहा है।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुर्घटना में मारे गए यात्रियों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। पीएमओ ने पीएम मोदी के हवाले से एक्स पोस्ट में लिखा, ‘महाराष्ट्र के जलगांव में रेलवे ट्रैक पर हुए दुखद हादसे से दुखी हूं। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे है।’

वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्विटजरलैंड के दावोस से एक वीडियो जारी कर इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा,’जलगांव जिले के पचोरा के पास एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना में लोगों की जान चली गई, जो बेहद दुखद है, मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।’ उन्होंने इस त्रासदी में मारे गए यात्रियों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

ये भी पढ़ें :

शमी-बुमराह के बगैर… भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैड को धोया

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

17 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago