IND VS ENG 1st T20: शमी-बुमराह के बगैर… भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैड को धोया, अभिषेक ने खेला आतिशी पारी

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए मुकाबले को टीम इंडिया ने एकतरफा मुकाबला बना दिया। पहले भारतीय गेंदबाजों ने रंग जमाया जिसके बाद अभिषेक शर्मा ने तो पूरी महफिल ही लूट ली। भारतीय टीम साल 2016 से इस मैदान में अजेय है। एक बार फिर से सूर्या ब्रिगेड ने इस मैदान पर अपना डंका बजाया और इंग्लिश टीम को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैदान पर भारत की यह लगातार टी20 में सातवीं जीत है।

IND VS ENG

बता दें कि, इस मुकाबले में भारतीय टीम बिना शमी के खेलने उतरी थी। युवा गेंदबाजों ने इंग्लैंड को महज 132 रनों के अंदर ही समेट दिया और फिर अभिषेक शर्मा ने अपने बल्ले से जो रनों की आंधी चलाई उसमें मेहमान टीम के गेंदबाज कहीं नहीं टिक सके।

IND VS ENG

टॉस भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीत और पहले गेंदबाज का फैसला लिया। इंग्लैंड की तरफ से केवल कप्तान जोस बटलर ने एक छोर संभाल के रखा बाकि टीम ताश के पत्तों की तरह बिखरती चली गई। बटलर ने 44 गेंदों में 68 रनों की कप्तानी पारी खेली जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं, हैरी ब्रूक ने 17 और जोफ्रा ऑर्चर ने 12 रन बनाए। वहीं, टीम इंडिया के तरफ से एकमात्र तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपने शुरूआत दो ओवर्स ने सॉल्ट (0) और बेन डकेट (4) को पवेलियन भेजा। अर्शदीप टी20 में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 97 विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए है।

IND VS ENG

वरुण चक्रवर्ती के जाल में फंसे इंग्लिश बल्लेबाज

बेश्क अर्शदीप सिंह ने भारत को शुरूआती विकेट दिलाए लेकिन जिस तरह से बटलर और ब्रूक के बीच 48 रनों की पार्टनरशिप हुई इस पर अंकुश वरुण चक्रवती ने लगाया। उन्होंने पहले ब्रुक (17) और उसके बाद लिविंगस्टोन (0) को चलता दिया। आखिर में बटलर का विकेट भी वरुण चक्रवर्ती ने ही लिया।

अक्षर पटेल ने भी इस मुकाबले इंग्लैड के लोअर डाउन के बल्लेबाजों को चलता किया। उन्होंने 4 ओवर्स में 22 रन देकर 2 विकेट लिए। रव‍ि बिश्नोई को इस मुकाबले में विकेट भले ही नहीं मिला, पर उन्होंने अपने 4 ओवर्स में महज 22 रन द‍िए। वहीं, सबसे महंगे गेंदबाज हार्दिक पाड्या रहे उन्होंने 4 ओवर्स में 42 रन और 2 विकेट लिए।

भारत की इस जीत में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा का अहम रोल रहा। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 41 रनों की शानदार साझेदारी कि, संजू ने 20 गेंदों पर 26 रन जड़े. वहीं अभिषेक ने इस मैच में 20 गेंदों पर फिफ्टी जमाई। इसके बाद उन्होंने 34 गेंदों पर 79 रनों की आतिशी पारी खेल डाली. इस दौरान अभिषेक ने 8 छक्के और 5 चौके जमाए। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला 25 जनवरी को चेन्नई में होगा।

ये भी पढ़ें :

महाभारत की महत्वपूर्ण पात्र द्रौपदी को क्यों सहना पड़ा इतना कष्ट ?

किसान नेता डल्लेवाल का इलाज करने से डॉक्टरों ने किया इनकार

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

11 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

11 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

11 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

11 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

11 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

11 hours ago