दिल्ली

Delhi Weather Update: दिल्ली में फिर बढ़ने वाली है ठिठुरन ! मौसम विभाग ने किया बारिश का अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज बाद छाए रहेंगे और रात के समय हल्की धुंध नजर आ सकती है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं, 24 से 28 जनवरी तक तापमान में कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखने को मिलेगा।

बता दें कि, दिल्ली में जनवरी महीने की 22 जनवरी दूसरा सबसे गर्म दिन रहा। जनवरी में यह दूसरा मौका है जब अधिकतम तापमान 25 डिग्री से ज्यादा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के दौरान एक से दो दिन तक उत्तर भारत में तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। 24 जनवरी से जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होगा तो तापमान में गिरावट शुरू होगी और साथ ही कोहर भी देखने को मिल सकता है। स्मॉग के कारण हवा की गुणवत्ता खराब हो सकती है।

वहीं, अगला पश्चिमी विक्षोभ 28 जनवरी को सक्रिय होगा, लेकिन इसका असर मुख्य रूप से पहाड़ों और तराई क्षेत्रों तक ही सीमित रहेगा। अगर देशभर के मौसम की बात करें तो पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी बढ़ेगी। पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की आशंका है।

ये भी पढ़ें :

एक अफवाह की वजह से मची ट्रेन में भगदड़, जलगांव में 10 से ज्यादा मौतों का जिम्मेदार कौन ?

शमी-बुमराह के बगैर… भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैड को धोया

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

शिक्षा मंत्री धर्मेंद प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले-

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

1 hour ago

राहुल गांधी ने छात्रों के आंदोलन पर रखीं तीन मांगें, सरकार पर साधा निशाना, पीएम को लेकर कही ये बात

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन जारी है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

4 hours ago

मोहन भागवत बोले- बच्चों पर आदेश नहीं, संवाद और संस्कार का असर सबसे ज्यादा

दिल्ली में आयोजित विश्व मंगलम् सभा के कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन…

4 hours ago

सब्जी बेचने से कॉमनवेल्थ तक… झंडू कुमार ने जीता भारत के लिए पहला पदक

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को पहला पदक दिलाने वाले पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार…

5 hours ago

बिहार से गिरफ्तार हुआ TET पेपर लीक का मुख्य आरोपी, जांच में हो सकते हैं बड़े खुलासे

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।…

5 hours ago

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

22 hours ago