‘मैं चाहे अंदर रहूं या बाहर, दिल्ली के काम नहीं रुकने वाले’, सरेंडर से पहले केजरीवाल ने जारी किया VIDEO मैसेज

दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सरेंडर करने से पहले एक वीडियो मैसेज जारी किया है. अपने मैसेज में केजरीवाल ने कहा,’मैं चाहे जहां रहूं, अंदर रहूं या बाहर रहूं. दिल्ली के काम नहीं रुकने वाले हैं.’

दिल्ली के सीएम ने आगे कहा,’सुप्रीम कोर्ट में चुनाव प्रचार करने के लिए मुझे 21 दिन की मोहल्ला दी थी. कल 21 दिन पूरे हो रहे हैं. परसों मुझे सरेंडर करना है. परसों मैं वापस से जेल चला जाऊंगा. मुझे नहीं पता यह लोग इस बार मुझे कब तक जेल में रखेंगे, लेकिन मेरी एक बात सुनिए कि मैं देश को तानाशाही को बचाने के लिए जेल जा रहा हूं.’

उन्होंने आगे कहा,’इन्होंने मुझे कई बार तोड़ने की कोशिश की, झुकाने की कोशिश की. लेकिन मैं नहीं झुका. जब मैं अभी जेल में था, तब उन्होंने कई तरह से मुझे प्रताड़ित किया. इन्होंने मेरी दवाइयां रोक दीं. मैं 30 साल से सीरियस डायबिटीज यानी शुगर का मरीज हूं. मुझे चार बार इंसुलिन के इंजेक्शन लगते हैं. इन्होंने कई दिन मेरे इंजेक्शन को रोककर रखा.’

सीएम केजरीवाल ने आगे कहा,’मैं जेल मैं 50 दिन रहा और इन 50 दिनों में मेरा वजन 6 किलो कम हो गया. जब मैं जेल गया तो मेरा वजन 70 किलो था. आज 64 किलो है. जेल से छूटने के बाद भी मेरा वजन नहीं बढ़ रहा है. डॉक्टर कह रहे हैं कि शरीर में कोई बड़ी बीमारी हो सकती है, कई टेस्ट करने हैं. मेरी यूरिन में भी कीटोन लेवल बहुत ज्यादा हो चुका है. सरेंडर करने के लिए लगभग दोपहर 3 बजे मैं अपने घर से निकलूंगा. हो सकता है इस बार यह मुझे और ज्यादा प्रताड़ित करें. लेकिन मैं झुकूंगा नहीं.’

दिल्ली की जनता से सीएम केजरीवाल ने कहा,’आप अपना ख्याल रखना. मुझे जेल में आपकी बहुत चिंता रहती है. आप खुश रहेंगे तो आपका केजरीवाल भी खुश रहेगा. मैं बेशक आपके बीच में नहीं रहूंगा, लेकिन आप चिंता मत करना. आपके सारे काम चलते रहेंगे. मैं चाहे जहां रहूं, अंदर रहूं बाहर रहूं, दिल्ली के काम नहीं रुकेंगे. आपकी फ्री बिजली, मोहल्ला क्लीनिक, अस्पताल, फ्री दवाई, इलाज, महिलाओं के लिए फ्री बस, यात्रा, 24 घंटे बिजली और भी सारे काम चलते रहेंगे.’

सरेंडर करने से पहले केजरीवाल ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा,’लौटकर हर मां-बहन को हजार रुपए महीना देने की भी शुरुआत करूंगा. मैं हमेशा आपके परिवार का बेटा बनकर अपना फर्ज निभाया है. आज मैं अपने परिवार के लिए आपसे कुछ मांग रहा हूं. मेरे माता-पिता बहुत बुजुर्ग हैं. मेरी मां बहुत बीमार रहती हैं. मुझे जेल में उनकी बहुत चिंता होती है. मेरे पीछे से मेरे 6 माता-पिता का ख्याल रखना. उनके लिए दुआ करना. भगवान से प्रार्थना करना. दुआ में बड़ी ताकत होती है. आप मेरी मां के लिए रोज प्रार्थना करेंगे तो वह जरूर स्वस्थ रहेंगी.’

सीएम केजरीवाल ने आगे कहा,’मेरी पत्नी सुनीता बहुत मजबूत हैं. उन्होंने जिंदगी के हर मुश्किल वक्त पर मेरा साथ दिया है. जब मुश्किल वक्त आता है तो पूरा परिवार एकजुट हो जाता है. मेरा बहुत साथ दिया है. हम सब मिलकर देश को बचाने के लिए तानाशाही से लड़ रहे हैं. मुझे कुछ हो जाए तो मेरे प्राण भी चले जाएं तो गम मत करना. आपकी प्रार्थनाओं की वजह से मैं आज जिंदा हूं. आगे भी आपका आशीर्वाद मेरी रक्षा करेगा. अंत में बस यह कहना चाहूंगा. भगवान ने चाहा तो आपका यह बेटा बहुत जल्द वापस आएगा.’ बता दें कि सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाले के मामले में दो जून को सरेंडर करना है.

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

16 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago