उत्तर और मध्य भारत में अत्यधिक गर्मी के कारण लोग परेशान हैं। कई जगहों पर तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है, और दुर्भाग्य से, लोगों की मौतें भी हो रही हैं। दिल्ली में भीषण गर्मी के साथ-साथ पानी की कमी भी लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई है।
शहर के कई इलाकों में पानी की गंभीर किल्लत है। लोग पानी के टैंकरों के पीछे बाल्टी और पाइप लेकर दौड़ते नजर आ रहे हैं। टैंकर आते ही लोग उस पर झपट पड़ते हैं, जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पानी के लिए घंटों लंबी लाइनें लगनी पड़ रही हैं।
गुरुवार को दिल्ली सरकार को इस गंभीर संकट को देखते हुए इमरजेंसी बैठक बुलानी पड़ी। पानी की बर्बादी रोकने के लिए पहले ही जुर्माना लगाया जा चुका है।
गर्मी इतनी तेज है कि RML अस्पताल में हीटस्ट्रोक के मरीजों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
लोगों का कहना है:
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि “पूरे देश में अभूतपूर्व गर्मी के कारण पानी और बिजली का संकट पैदा हो गया है। इतनी भीषण गर्मी में पानी की डिमांड बहुत बढ़ गई है।” उन्होंने पड़ोसी राज्यों से मिलने वाले पानी में कमी और बढ़ती मांग को समस्या का मुख्य कारण बताया। उन्होंने बीजेपी से दिल्ली के लिए एक महीने के लिए पानी का इंतजाम करने का आग्रह किया है।
दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज का कहना है कि वजीराबाद और ओखला प्लांट की क्षमता कम हो गई है। दिल्ली में 1000 MGD पानी का उत्पादन होता है, जबकि इसकी जरूरत 1250 MGD है। उन्होंने कहा कि 30 साल पहले हुए पानी के बंटवारे पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है।
आप सरकार ने भी पानी की बर्बादी रोकने के लिए 200 टीमें तैनात की हैं। इन टीमों पर सुबह 8 बजे से पानी बर्बाद करने वालों पर जुर्माना लगाने का काम सौंपा गया है।
सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हर फिल्म को दर्शकों का प्यार मिले, ऐसा जरूरी नहीं…
रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम छोर पर खड़े परिवारों के जीवन में…
रायपुर: अपना घर हर परिवार के लिए केवल चार दीवारों का नाम नहीं, बल्कि सुरक्षा,…
रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…
रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…