Uncategorized

‘हमें पूर्व CJI चंद्रचूड़ ने हराया’, संजय राउत ने लगाया आरोप

महाराष्ट्र में विपक्षी दल हार नहीं पचा पा रहे हैं। विधानसभा चुनावों में महाविकास आघाड़ी की करारी हार हुई है। इस हार के लिए शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने इस बार ईवीएम नहीं, बल्की पूर्व चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को जिम्मेदार ठहराया है।

चंद्रचूड़ पर बड़ा आरोप लगाते हुए संजय राउत ने कहा, जो नतीजे आए, उसके लिए जिम्मेदार केवल पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ हैं। उन्होंने समय पर अपना निर्णय नहीं दिया, अपना जजमेंट नहीं दिया। 40 लोगों ने बेईमानी की थी। जिस पार्टी से चुनकर आए थे, वह जाकर दूसरी पार्टी की सत्ता में चले गए। आपकी जिम्मेदारी है संविधान की रक्षा करना। आपने अगर निर्णय दिया होता तो आगे कोई हिम्मत नहीं करता। आप खिड़की दरवाजे खुले रखकर वहां से रिटायर हो गए। अब कोई किसी भी तरीके से पार्टी बदल सकता है या सरकार अपनी पार्टी छोड़कर बना सकता है। इतिहास चंद्रचूड़ साहब को कभी माफ नहीं करेगा।”

संजय राऊत यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के जो नतीजे आए हैं, बहुत चौंकाने वाले हैं। किसी की कोई लहर नहीं थी, किसी को ऐसे नतीजे की उम्मीद नहीं थी।

महाराष्ट्र नरेंद्र मोदी और अमित शाह को वोट क्यों करेगा? महाराष्ट्र में पूरा चुनाव प्रचार नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ चला। इसलिए क्योंकि उन्होंने यहां के उद्योग को गुजरात शिफ्ट कर दिया। महाराष्ट्र में किसानों की हत्या हुई। महाराष्ट्र में बेईमानी हो रही है।

बता दें कि, इससे पहले भी संजय राउत ने चुनाव के परिणामों पर सवाल उठाए थे और कहा था कि कुछ को गड़बड़ है। महायुति गठबंधन को महाराष्ट्र में 234 सीटों पर जीत मिली है…जबकि महाविकास आघाड़ी को केवल 50 सीटों पर जीत मिली है…महायुती में शामिल बीजेपी को 132, शिवसेना को 57 और एनसीपी को 41 सीटों पर जीत मिली है।

 

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

15 minutes ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

10 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

11 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

12 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

12 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago