Uncategorized

‘मन की बात’ के जरिए PM Modi की युवाओं से अपील

मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 116वें एपिसोड को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, मैं पूरे महीने मन की बात का बेसब्री से इंतजार करता हूं ताकि आपसे सीधा संवाद कर सकूं। पीएम ने लोगों से जुड़ने के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि, राष्ट्रीय कैडेट कोर के महत्व पर भी उन्होंने प्रकाश डाला। मोदी ने युवाओं से बड़ी संख्या में इसमे शामिल होने का आग्रह किया।

पीएम मोदी ने मन की बात में कहा, ‘आज बड़ा ही खास दिन है। आज एनसीसी दिवस है। एनसीसी का नाम सामने आते ही हमें स्कूल, कॉलेज के दिन याद आ जाते हैं। मैं स्वयं भी एनसीसी कैडेट रहा हूं। इसलिए पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि इससे मिला अनुभव मेरे लिए अनमोल है। एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व व सेवा की भावना पैदा करती है. इसलिए मैं युवाओं से आग्रह करता हूं कि वे बड़ी संख्या में एनसीसी में शामिल हों। एनसीसी का अनुभव उनके समग्र व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और उनके जीवन को समृद्ध करेगा।’

उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं के समग्र व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और उनके जीवन को समृद्ध करेगा। प्रधानमंत्री ने आगे ‘विकसित भारत’ को आकार देने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बात की और कहा कि उनकी ऊर्जा, कौशल और प्रतिबद्धता देश की प्रगति के लिए आवश्यक है।

पीएम मोदी ने ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ की भी घोषणा की, जो स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती पर 11-12 जनवरी, 2025 को भारत मंडपम में आयोजित होने वाला है। इस पहल का उद्देश्य विकसित भारत के लिए आगे की राह पर चर्चा करने और योजना बनाने के लिए देश भर के ऐसे युवाओं को एक मंच पर लाना है, जिनमें लीडरशिप क्वालिटी हो।

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago