Uncategorized

महाराष्ट्र की जीत से विपक्ष चित, नहीं होगा सदन में नेता विपक्ष !

महाराष्ट्र के नतीजे के बाद यह अहम सवाल उठ रहा है कि क्या विरोधी दलों को नेता प्रतिपक्ष का पद मिलेगा? विधानसभा में कुल 288 सीटें हैं। किसी भी विपक्षी दल को 10% सीटें नहीं मिली हैं। नेता प्रति पक्ष के पद के लिए इतनी सीटें मिलनी जरूरी हैं। अब यह अहम सवाल है कि क्या महा विकास आघाडी (MVA) गठबंधन या उसमें शामिल सबसे बड़ी पार्टी को नेता प्रतिपक्ष का पद मिलेगा ? नेता प्रतिपक्ष को लेकर कानूनी जानकार और लोकसभा में पूर्व सेक्रेट्री जनरल पीडीटी अचारी कहते हैं कि संसदीय एक्ट- 1977 में नेता प्रतिपक्ष के वेतन-भत्ते आदि को परिभाषित किया गया है। एक्ट की धारा-2 में नेता प्रतिपक्ष को परिभाषित किया गया है। इसमें कहा गया है कि नेता प्रतिपक्ष विरोधी दल का नेता होता है और लोकसभा में जिस विपक्षी दल की संख्या सबसे ज्यादा होती है उसके नेता को नेता प्रतिपक्ष के तौर पर लोकसभा के स्पीकर मान्यता देते हैं। लेकिन लोकसभा के स्पीकर उसी दल के नेता को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता देते हैं, जिनकी संख्या 10 फीसदी या उससे ज्यादा होती है।

 

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago