टेक - ऑटो

Vivo ने अपना नया हैंडसेट Vivo T4x 5G किया लॉन्च 6500mAh का बैटरी बैकप, 44W की चार्जिंग सपोर्ट करता है

चीनी स्मार्टफोन ब्रांड Vivo ने अपना नया हैंडसेट Vivo T4x 5G को मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को दमदार फीचर्स के साथ आकर्षक कीमत पर लॉन्च किया है। Vivo ने इस फोन को मीडियम बजट रेंज में निकाला है। इस फोन का 6500mAh का बैटरी बैकप काफी लंबे TIME तक चलता है जो 44W की चार्जिंग सपोर्ट करता है।

स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर पर काम करता है। इस बजट में कम फोन्स में ये प्रोसेसर आपको देखने को मिलेगा. इसमें 50MP का मेन कैमरा लेंस दिया गया है। आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की कीमत और दूसरी डिटेल्स।

क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स?

Vivo T4x 5G में कंपनी ने 6.72-inch का Full HD+ डिस्प्ले दिया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। ये स्क्रीन 1050 Nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। इसमें MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है, जो 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है। डुअल सिम सपोर्ट वाला ये फोन Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है। इसमें 50MP के मेन लेंस और 2MP के डेप्थ सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा दिया है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

ये भी पढ़ें:

हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र आज से होगा शुरू, हंगामेदार होने के आसार

HimanshuKaushik

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

49 minutes ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

2 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

2 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

3 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

23 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

24 hours ago