हरियाणा

हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र आज से होगा शुरू, हंगामेदार होने के आसार

हरियाणा विधानसभा का आज से बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। विधानसभा की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के अभिभाषण से शुरू होगी। वहीं, बजट सत्र के हंगामेदार रहने की संभावाना है। अभिभाषण के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार के साढ़े चार महीने के कार्यकाल की उपलब्धियों का पूरा ब्योरा सदन में देंगे। सरकार की भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। साढ़े चार महीने में ये दूसरा मौका होगा, जब विधानसभा की कार्यवाही विपक्ष के नेता के बिना चलेगी।

बता दें कि, कांग्रेस गुरुवार रात तक भी विधायक दल के नेता का चयन नहीं कर पाई। प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधायकों के साथ सदन में भाजपा सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा की। बता दें कि विधानसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में बजट सत्र के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।

आपको बता दें कि, पहले बजट सत्र 25 मार्च तक चलना था, मगर अब 28 मार्च तक बजट सत्र संचालित होगा। विधानसभा के पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक पहले बजट छोटी होली के दिन यानी 13 मार्च को पेश होना प्रस्तावित था, लेकिन अब बजट 17 मार्च सोमवार को पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

राजधानी में बढ़ने लगा पारा… लगने लगी गर्मी, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल?

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

5 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

6 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

6 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

9 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

9 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

9 hours ago