टेक - ऑटो

बिना पेट्रोल और डीजल के चलेगी Tata Sierra, कंपनी ला रही नया मॉडल

टाटा सिएरा (Tata Sierra) भारतीय बाजार में लॉन्च होते ही लोगों को काफी पसंद आ रही है। अब टाटा मोटर्स इसका इलेक्ट्रिक वर्जन Tata Sierra EV लाने की तैयारी कर रही है, जिसे कंपनी का बड़ा लॉन्च माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि Sierra EV को हैरियर EV वाले बैटरी प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा और एक बार चार्ज करने पर यह 500 किलोमीटर से ज्यादा की रियल-वर्ल्ड रेंज दे सकती है। इस इलेक्ट्रिक SUV में बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सेंट्रल टचस्क्रीन और पैसेंजर साइड डिस्प्ले जैसे आधुनिक फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

Tata Sierra की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये रखी गई है और लॉन्च के पहले 24 घंटे में ही इसे 70 हजार से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं। 15 जनवरी से इसकी डिलीवरी शुरू होगी और गुजरात के सानंद प्लांट में इसका प्रोडक्शन तेज़ी से चल रहा है। 2025 मॉडल में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 105 bhp की पावर और 145 Nm का टॉर्क देता है। इसका माइलेज करीब 18.2 kmpl है।

भारतीय बाजार में Tata Sierra का मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos और Renault Duster जैसी गाड़ियों से माना जा रहा है।

admin

Recent Posts

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

57 minutes ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

1 hour ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

1 hour ago