Viral Video : क्लास रूम के प्रोजेक्टर में चले अश्लील गाने, जांच के आदेश

सोशल मीडिया पर बुन्देलखण्ड यूनिवर्सिटी झाँसी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक स्मार्ट क्लासरूम में प्रोजेक्टर स्क्रीन पर अश्लील फिल्मी संगीत बज रहा है। छात्र सामने कुर्सियों पर बैठ जाते हैं और स्क्रीन पर फिल्म देखते हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद कुलपति ने जांच के आदेश दिये हैं. इस घटना को लेकर यूनिवर्सिटी के बाहर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं.

बताया जा रहा है कि ये वीडियो विश्वविद्यालय के मैनेजमेंट स्टडीज के क्लासरूम का है. जिस स्क्रीन पर वीडियो चल रहा है उसके ठीक ऊपर दीवार पर आईएमएस- 101 लिखा हुआ है. आईएमएस मतलब इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड स्टडीज.

मालूम हो कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाने के किये विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्मार्ट क्लास रूम का इंतजाम किया है. जिसमें ब्लैकबोर्ड की जगह डिजिटल स्क्रीन लगाई गई है. लेकिन अब इसी स्क्रीन पर अश्लील फिल्मी गाने चलने का वीडियो सामने आने के सवाल उठ रहे हैं.

जिस वक्त स्क्रीन पर गाने चल रहे थे, क्लासरूम में कई सारे छात्र मौजूद थे. उनमें से किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया.

फिलहाल, वीडियो का संज्ञान लेकर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति विनय सिंह ने जांच के आदेश दे दिए हैं. उनका कहना है कि मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. विश्वविद्यालय प्रशासन ने साफ कहा है कि इस तरह की घटना को हल्के में नहीं लिया जाएगा.

उधर, विश्वविद्यालय के क्लासरूम में लगे प्रोजेक्टर में अश्लील गाने चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है. यूजर्स इसको लेकर गंभीर सवाल उठा रहे हैं, साथ दोषी छात्रों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. हालांकि, जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी.

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

9 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

19 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

20 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

20 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

21 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago