बायोलॉजिकल पार्क में आई खुशियां, शिवाजी की ‘रानी’ ने दिया 3 शावकों को जन्म

Jaipur : जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में खुशियों का माहौल है। बाघिन रानी ने 10 मई 2024 को एक साथ तीन शावकों को जन्म दिया, जिनमें से एक सफेद और दो सुनहरे रंग के हैं। यह खबर सुनते ही पार्क में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है, लेकिन अभी फिलहाल बाघिन और उसके शावकों को सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जा रही है और उनका ध्यान उड़ान स्टाफ द्वारा रखा जा रहा है।

यह खबर सुनकर डीसीएफ जगदीश गुप्ता खुद नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क पहुंचे और गर्मी को ध्यान में रखते हुए बाघिन और उसके शावकों के लिए विशेष इंतज़ाम करवाए। साथ ही, मौसम को देखते हुए उनके खानपान में भी बदलाव किए गए हैं।

बाघिन रानी और बाघ शिवाजी का मिलन:

बाघिन रानी को 2021 में उड़ीसा के नंदनकानन से जयपुर लाया गया था। वहीं, बाघ शिवाजी को ग्वालियर के गांधी जूलॉजिकल पार्क से लाया गया था। दोनों को मिलाकर नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में रखा गया था। 2019 में, बाघिन रंभा ने भी 2 शावकों को जन्म दिया था, लेकिन बीमारी के कारण दोनों की मृत्यु हो गई थी। 5 साल बाद, बाघिन रानी ने 3 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है।

यह सफल प्रजनन नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क के लिए गर्व की बात है। वन विभाग ने बाघिन और उसके शावकों की देखभाल के लिए एक विशेष टीम गठित की है जो सीसीटीवी के माध्यम से उन पर नजर रख रही है।

यह जयपुर और पूरे राजस्थान के लिए खुशखबरी है। आशा है कि ये शावक स्वस्थ रहेंगे और बड़े होकर नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क का आकर्षण बनेंगे।

admin

Recent Posts

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

31 minutes ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

46 minutes ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

59 minutes ago