दिल्ली

कांग्रेस की ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली पर हंगामा तेज, ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ नारे पर संसद में छिड़ा विवाद

कांग्रेस की ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली पर हंगामा तेज

 

 

राजधानी दिल्ली में रविवार को कांग्रेस की रैली और उसके बाद संसद में उठे विवाद ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया। विवाद का केंद्र बना कांग्रेस समर्थकों द्वारा लगाए गए नारे ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’, जिसे लेकर बीजेपी नेताओं ने संसद में कड़ी प्रतिक्रिया दी।

संसद के शीतकालीन सत्र के 11वें दिन सोमवार को बीजेपी सांसदों ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया। राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस तरह की बातें करना सही नहीं और ये शर्मनाक है। उन्होंने ये भी कहा कि, इस प्रकार के नारे कांग्रेस की मानसिकता और सोच को दर्शाते हैं

जेपी नड्डा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से पूरे देश से माफी मांगने की मांग की।

जेपी नड्डा ने कहा कि, इस तरीके के नारे कांग्रेस की सोच और मानसिकता को दर्शाता है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस ने राजनीति का स्तर इतना गिरा दिया है कि ये कल्पना के परे है।

लोकसभा में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, कांग्रेस की एक रैली में, पूरी कांग्रेस नेतृत्व की मौजूदगी में, PM मोदी की कब्र खोदने के नारे लगाए गए। इससे बड़ी शर्मनाक बात और क्या हो सकती है कि, 140 करोड़ भारतीयों के नेता और विश्व के सबसे प्रसिद्ध नेता को कांग्रेस की ओर से इस तरह के नारों का सामना करना पड़ रहा है।

कांग्रेस ने राजनीति का स्तर इतना गिरा दिया है कि, ये कल्पना से परे है। प्रधानमंत्री मोदी के प्रति इस तरह की नारेबाजी स्वीकार्य नहीं है। पूरे देश का नेतृत्व इस प्रकार की आलोचना का सामना करता है

संसद में हंगामा इतना बढ़ गया कि, कार्यवाही शुरू होने के 10 मिनट के भीतर ही शोर-शराबे के कारण स्थगित कर दी गई। लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही सदनों की कार्यवाही दोपहर तक रोक दी गई।

वहीं, ये विवाद दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली से जुड़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर रैली के वीडियो तेजी से वायरल हुए, जिसमें महिला कांग्रेस नेताओं और समर्थकों द्वारा पीएम मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए। इन नारे लगाने वालों में जयपुर की महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष मंजू लता मीणा भी शामिल थीं।

मंजू लता ने कहा कि, जनता में वोट में धांधली के खिलाफ बहुत गुस्सा है और इसी कारण ये नारे लगाए गए। उन्होंने इस तरह के नारों को जनता की भावनाओं का हिस्सा बताया।

बीजेपी ने इसे न केवल प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक माना बल्कि पूरे राजनीतिक मंच पर कांग्रेस की जिम्मेदारी भी ठहराई। बीजेपी नेताओं का कहना है कि, इस तरह की नारेबाजी देश की राजनीतिक संस्कृति के लिए खतरनाक है।
कांग्रेस की ओर से फिलहाल आधिकारिक माफी या टिप्पणी नहीं आई है।

पार्टी ने मीडिया में बयान दिया कि, रैली में हुए नारे समर्थकों की भावनाओं का परिणाम थे, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने इसे समर्थन नहीं किया। दिल्ली में हुए इस विवाद ने फिर से राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद, बीजेपी और कांग्रेस के समर्थकों के बीच तीखी बहस भी शुरू हो गई है।

राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि, ये मामला आगामी चुनावों में राजनीतिक बहस का हिस्सा बन सकता है। राजधानी दिल्ली के केंद्र में ये विवाद संसद और राजनीतिक गलियारों में लंबे समय तक चर्चा का विषय बना रहेगा। नारेबाजी और संसद में हंगामा इस बात को दर्शाता है कि, राजनीतिक ध्रुवीकरण और आरोप-प्रत्यारोप देश की राजनीति का अहम हिस्सा बन चुके हैं।

Lata Rani

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

3 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

3 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

4 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

4 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago