उन्नाव में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, तीन लोग झुलसे
UP News : यूपी के उन्नाव जिले के बारासगवर थाना क्षेत्र के करनाईपुर गांव में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद एक महिला समेत तीन लोग आग में झुलस गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और स्थानीय प्रशासन की टीम घटनास्थल पर बचाव कार्य में लगी है।
बता दें कि, दो मंजिला मकान में संचालित पटाखा फैक्टरी में हुआ यह विस्फोट इतना जोरदार था कि पूरा मकान ढह गया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा ने कहा कि घटना पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुई। उन्होंने कहा कि घटना में अभी तक किसी की मृत्यु होने की कोई सूचना नहीं मिली। UP News
पुलिस अधीक्षक ने कहा, “विस्फोट की वजह से इमारत ढह गई। घटनास्थल से मलबा हटाया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कोई उसमें दबा ना हो। पुलिस मामले की जांच कर रही है।” UP News
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…
बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…